Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Sports Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Asia Cup Hocky:पाक को पछाड़कर सुपर 4 में पहुंचा भारत-इंडोनेशिया को 16-0 से हराया

Asia Cup Hocky:पाक को पछाड़कर सुपर 4 में पहुंचा भारत-इंडोनेशिया को 16-0 से हराया

भारत को अगले दौर में पहुंचने के लिए इंडोनेशिया के खिलाफ 15-0 से जीत दर्ज करनी थी.

क्विंट हिंदी
स्पोर्ट्स
Published:
<div class="paragraphs"><p>Asia Cup Hocky:पाक को पछाड़कर सुपर 4 में पहुंचा भारत-इंडोनेशिया को 16-0 से हराया</p></div>
i

Asia Cup Hocky:पाक को पछाड़कर सुपर 4 में पहुंचा भारत-इंडोनेशिया को 16-0 से हराया

null

advertisement

Asia Cup Hockey 2022 में गुरुवार को इंडोनेशिया के साथ खेले गए मैच में भारत ने 16-0 के अंतर से बड़ी जीत हासिल की है. पुल A के इस मुकाबले में भारतीय टीम शुरू से ही इंडोनेशिया के ऊपर हावी रही और लगातार गोल करती रही. भारत ने शुरू के दो क्वॉर्टर में 6-0 की बढ़त ली और इसके बाद अगले दो क्वॉर्टर में उसने बाकी के 10 गोल दागे. ऐसे में भारतीय टीम सुपर 4 के लिए क्वालीफाई कर ली है.

बता दें, भारत की तरफ से दीपसन टिर्की ने 5 गोल दागे तो वहीं सुदेव ने भी हैट्रिक लगाई. इससे पहले पाकिस्तान को जापान के हाथों 2-3 से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद नियम के मुताबिक भारत को अगले दौर में पहुंचने के लिए इंडोनेशिया के खिलाफ 15-0 से जीत दर्ज करनी थी. भारत ने भी ऐसा ही किया और एक गोल अधिक करते हुए 16-0 से बाजी मार ली.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT