Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Sports Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Cricket Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019शाहरूख के ट्वीट पर बोले आंद्रे रसेल-हार पर प्रतिक्रिया सही लेकिन..

शाहरूख के ट्वीट पर बोले आंद्रे रसेल-हार पर प्रतिक्रिया सही लेकिन..

शाहरुख ने हार के लिए मांगी थी माफी

आईएएनएस
क्रिकेट
Published:
i
null
null

advertisement

कोलकाता राइट राइडर्स के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने कहा है कि वह टीम के मालिक शाहरूख खान के ट्वीट के समर्थन में है और टीम ूमुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हार से सीख लेगी। शाहरूख ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हार के बाद प्रशंसकों से ट्वीट कर माफी मांगी थी। कोलकाता को मुंबई के खिलाफ 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

रसेल ने कहा, "मैं शाहरूख के ट्वीट का समर्थन करता हूं लेकिन अंत में यह क्रिकेट का खेल है। जब तक खत्म नहीं हो जाए आप सुनिश्चित नहीं हो सकते।"

उन्होंने कहा, "हमें भरोसा है हमने अच्छे क्रिकेट खेला है। मुझे टीम के खिलाड़ियों पर गर्व है। हम इस हार से निराश हैं लेकिन रास्ता यहीं खत्म नहीं हो रहा है। यह हमारा दूसरा मैच था और हम इससे सीख लेंगे।"

रसेल ने कहा, "इस पिच पर बल्लेबाजी करना मुश्किल था और नए बल्लेबाज के लिए शुरूआत से बड़े हिट लगाना आसान नहीं था। यह काफी चुनौतीपूर्ण था।"

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT