Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Sports Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Cricket Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली कार्डियक चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली कार्डियक चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती

इस साल की शुरुआत में दिल की बीमारी का इलाज कराने वाले 49 वर्षीय Sourav Ganguly को अस्पताल में भर्ती कराया गया था

IANS
क्रिकेट
Published:
<div class="paragraphs"><p>बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली कार्डियक चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती</p></div>
i

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली कार्डियक चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती

(फोटो-आईएएनएस)

advertisement

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली को शुक्रवार को कार्डियक चेकअप के लिए यहां के नारायण हेल्थ सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीसीसीआई अध्यक्ष इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 मेगा ऑक्शन के लिए शहर में हैं।

इस साल की शुरुआत में दिल की बीमारी का इलाज कराने वाले 49 वर्षीय गांगुली को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और डॉक्टरों की एक टीम उनके दिल की स्थिति का आकलन कर रही है। हालांकि, नारायण हेल्थ सिटी अस्पताल ने उनके स्वास्थ्य के बारे में कोई अपडेट नहीं दिया है, लेकिन इसे नियमित जांच माना जा रहा है।

गांगुली को पिछले साल सीने में तकलीफ की शिकायत के बाद दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उनकी दो एंजियोप्लास्टीहुई थी।

गांगुली (जिन्हें कोरोना के दोनों टीके लगाए गए हैं) को जनवरी 2022 में ओमिक्रॉन से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके भाई स्नेहाशीष गांगुली भी इस साल की शुरुआत में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT