Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Sports Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Cricket Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019‘Surprising’ लुक ! धोनी ने IPL विज्ञापन के लिए ‘मुंडावाया’ सिर

‘Surprising’ लुक ! धोनी ने IPL विज्ञापन के लिए ‘मुंडावाया’ सिर

IPL विज्ञापन के लिए महेंद्र सिंह धोनी का नया लुक सोशल मीडिया पर हुआ वायरल 

क्विंट हिंदी
क्रिकेट
Updated:
(Photo-starsportsindia Instagram Screen shot)
i
null
(Photo-starsportsindia Instagram Screen shot)

advertisement

सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी के नए लुक पर वायरल हो रही एक तस्वीर के सस्पेंस से पर्दा उठ गया है. धोनी का ये नया लुक आईपीएल विज्ञापन के लिए है. जिसमें वे सिर मुंडवाये और बौद्ध भिक्षु जैसे कपड़ों में नजर आ रहे हैं. इससे पहले धोनी के इस लुक की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही थी

IPL विज्ञापन के लिए धोनी का नया लुक

स्टार स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से विज्ञापन से जुड़ा 9 सेकंड का एक प्रोमो शेयर किया. जिसमें धोनी यह कह रहे हैं, “क्या है इस अवतार के पीछे का मंत्रा, जल्द ही पता चलेगा.”

इस प्रोमो के बाद स्टार स्पोर्ट्स ने महेंद्र सिंह धोनी का एक और वीडियो पोस्ट किया. जिसमें धोनी मुंबई इंडियंस के कैप्टन रोहित शर्मा को लालची बता रहे हैं. इस वीडियो में मास्टर धोनी बच्चों से कहते हैं कि, “आज का टॉपिक है लालच. ये कहानी है हिटमैन रोहित की.”

धोनी बच्चों से कहते हैं कि एक बार शेर के मुंह पर खून लग गया. 5 बार जीतने के बाद भी उसका पेट नहीं भरा. Vivo IPL में इंडिया का नया मंत्र है. अगर लालच से जीतने की भूख बढ़ती है तो लालच कूल है.”

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 13 Mar 2021,09:20 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT