Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Sports Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Cricket Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Glenn Maxwell ने IPL से पहले की शादी, तमिल परिवार से ताल्लुक रखती हैं पत्नी

Glenn Maxwell ने IPL से पहले की शादी, तमिल परिवार से ताल्लुक रखती हैं पत्नी

मैक्सवेल ने इंस्टाग्राम पोस्ट में पुष्टि की कि उनकी ये शादी 18 मार्च 2022, यानी कल ही हुुई है.

क्विंट हिंदी
क्रिकेट
Updated:
<div class="paragraphs"><p>Glen Maxwell ने IPL से पहले की शादी, तमिल परिवार से ताल्लुक रखती है पत्नी</p></div>
i

Glen Maxwell ने IPL से पहले की शादी, तमिल परिवार से ताल्लुक रखती है पत्नी

Instagram

advertisement

ऑस्ट्रेलिया और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn maxwell) ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट से सभी को हैरान कर दिया. उन्होंने अपने पोस्ट में लोगों को बताया कि उन्होंने शादी कर ली है. उनकी पत्नी तमिल परिवार से ताल्लुक रखती हैं और उनकी नाम विनी रमन है,

दोनों ने सोशल मीडिया पोस्ट से दी जानकारी

ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी पत्नी विनी रमन की एक तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की. इस फोटो में जोड़े को अपनी उंगलियों में अंगूठियां पकड़े हुए देखा जा सकता है. विनी रमन ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "प्यार पूर्णता की तलाश है और आपके साथ मैं पूर्ण महसूस करती हूं." इस फोटो को मैक्सवेल ने भी पोस्ट किया और लिखा, "Mr. और Mrs. मैक्सवेल". मैक्सवेल ने पुष्टि की कि उन्होंने ये शादी 18.3.2022 यानी कल ही की है.

रिपोर्ट्स के अनुसार ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन 2 साल से ज्यादा समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. इस जोड़े ने फरवरी 2020 में इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए सगाई की घोषणा की थी.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

कौन है मैक्सवेल की पत्नी?

इस जोड़े की तस्वीरें सबसे पहले 2017 में सोशल मीडिया पर सामने आईं थी. मैक्सवेल को 2019 में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट प्राइज सेरेमनी में भी रमन के साथ देखा गया था.

रमन मेलबर्न में स्थित फार्मासिस्ट है. कथित तौर पर वह ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले एक तमिल परिवार से ताल्लुक रखती हैं.

ग्लेन मैक्सवेल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के आगामी सत्र में आरसीबी के लिए मैदान में उतरेंगे.

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

Published: 19 Mar 2022,01:00 PM IST

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT