Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Sports Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Cricket Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019धोनी को ड्वेन ब्रावो ने दिया खास गिफ्ट, रिलीज किया ये गाना

धोनी को ड्वेन ब्रावो ने दिया खास गिफ्ट, रिलीज किया ये गाना

धोनी मंगलवार को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं

क्विंट हिंदी
क्रिकेट
Updated:
महेंद्र सिंह धोनी  (फोटो: Reuters)
i
महेंद्र सिंह धोनी (फोटो: Reuters)
null

advertisement

'कैप्टन कूल' के तौर पर मशहूर भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी मंगलवार को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर वेस्ट इंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने धोनी के लिए एक खास गाना रिलीज किया है.

‘हेलिकॉप्टर 7’ नाम के इस गाने के बोल हैं, ‘’एमएस धोनी, नंबर सेवन, एमएस धोनी, नंबर सेवन, ऑल ऑफ रांची शाउटिंग धोनी, ऑल ऑफ इंडिया शाउटिंग माही.’’

बता दें कि धोनी और ब्रावो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स में लंबे समय से साथ खेले हैं.

धोनी ने 350 अंतरराष्ट्रीय वनडे (ODI) खेले हैं, जिनमें उनका सर्वाधिक स्कोर 183 रहा है, जो धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ बनाया था. उनकी कप्तानी में भारत ने 50 ओवर का वर्ल्ड कप, टी-20 वर्ल्ड कप और चैंपियन्स ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट जीते हैं.

साल 2014 में धोनी ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. धोनी ने यह संन्यास 90 टेस्ट मैच खेलने के बाद लिया. बात टी-20 की करें तो धोनी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस फॉर्मेट में 98 मैच खेले हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 07 Jul 2020,09:42 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT