ICC Women’s World Cup 2022 आज से शुरू, Google ने बनाया खास Doodle

ICC Women’s World Cup 2022: भारतीय टीम अपना पहला मैच 6 मार्च को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी.

क्विंट हिंदी
क्रिकेट
Updated:
<div class="paragraphs"><p>ICC Women’s World Cup 2022&nbsp;Google Doodle</p></div>
i

ICC Women’s World Cup 2022 Google Doodle

(फोटो-क्विंट)

advertisement

Google Doodle ICC Women’s Cricket World Cup 2022: आईसीसी महिला विश्वकप 2022 आज से न्यूजीलैंड में शुरू हो रहा है, शुरू होने से पहले गूगल (Google) ने महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 के लिए शानदार डूडल (Doodle) बनाया है.

न्यूजीलैंड (New Zealand) के बे ओवल स्टेडियम में महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 की शुरुआत होने वाली है. महिला क्रिकेट विश्व कप का 12वां संस्करण आज सुबह 6:30 बजे शुरू हुआ. मेजबान टीम टूर्नामेंट का पहला मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेल रही है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

गूगल (Google) ने आज के अपने डूडल में महिला क्रिकेटरों को मैदान में खेलते हुए दिखाया है. आज शुरू होने वाले विश्वकप में 8 टीमों के बीच 31 मुकाबले खेले जाएंगे. इस विश्वकप में भारत की कप्तान मिताली राज होंगी, वहीं उप-कप्तान हरमनप्रीत कौर होंगी.

भारतीय टीम अपना पहला मैच 6 मार्च को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बे ओवल, माउंट माउंगानुईक मैदान पर खेला जाएगा.

बता दें पहला महिला विश्व कप टूर्नामेंट साल 1973 में आयोजित किया गया था, जिसे इंग्लैंड ने जीता था. इससे पहले 2017 में हुए वर्ल्ड कप को इंग्लैंड ने भारत को 9 रनों से हराकर जीता था.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 04 Mar 2022,09:39 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT