Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Sports Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Cricket Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019तो चहल से इतने परेशान हैं क्रिस गेल, दे दी ब्लॉक करने की ‘धमकी’

तो चहल से इतने परेशान हैं क्रिस गेल, दे दी ब्लॉक करने की ‘धमकी’

क्रिस गेल ने कहा कि, युजवेन्द्र चहल सोशल मीडिया पर ‘काफी परेशान’ करते है और वह उन्हें ब्लॉक करने जा रहे हैं.

क्विंट हिंदी
क्रिकेट
Updated:
क्रिस गेल ने कहा कि, युजवेन्द्र चहल सोशल मीडिया पर ‘काफी परेशान’ करते है और वह उन्हें ब्लॉक करने जा रहे हैं.
i
क्रिस गेल ने कहा कि, युजवेन्द्र चहल सोशल मीडिया पर ‘काफी परेशान’ करते है और वह उन्हें ब्लॉक करने जा रहे हैं.
(फोटोः Altered By Quint)

advertisement

वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने कहा कि, इंडियन स्पिनर युजवेन्द्र चहल सोशल मीडिया पर ‘काफी परेशान’ करते है और वह उन्हें ब्लॉक करने जा रहे हैं. इंडियन क्रिकेटरों में चहल सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं, और अब लॉकडाउन के चलते लगता है वो और भी ज्यादा एक्टिव हो गए हैं.

अपनी बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले गेल ने इंस्टाग्राम पर एक चैट शो में कहा, ‘‘ मैं टिकटॉक से बोलूंगा कि आपको(चहल) ब्लॉक करें. आप सोशल मीडिया पर काफी गुस्सा दिलाते हैं. आपको सोशल मीडिया से दूरी बनाने की जरूरत है. मैं थक चुका हूं और मैं तुम्हें ब्लॉक करने वाला हूं.’’

कोरोना वायरस संक्रमण के चलते दुनिया भर में क्रिकेट सहित दूसरी खेल गतिविधियों पर रोक लगी है. ऐसे में खिलाड़ी सोशल मीडिया के जरिये फैंस से जुड़ रहे है.

इससे पहले विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स के साथ लाइव वीडियो चैट के दौरान चहल की खिंचाई की थी.

कोहली ने कहा था, ‘‘ आपने चहल का टिकटॉक वीडियो देखा है? आपको वो जरूर देखना चाहिए. आपको विश्वास नहीं होगा कि, ये आदमी क्रिकेट खेल रहा है और ये की इसकी उम्र 29 साल है.”

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 26 Apr 2020,07:10 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT