Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Sports Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Cricket Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019संन्यास पर धोनी ने पोस्ट किया वीडियो- ‘पल दो पल मेरी कहानी है’

संन्यास पर धोनी ने पोस्ट किया वीडियो- ‘पल दो पल मेरी कहानी है’

धोनी ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन वो आईपीएल खेलते रहेंगे.

क्विंट हिंदी
क्रिकेट
Published:
महेंद्र सिंह धोनी 
i
महेंद्र सिंह धोनी 
(फोटो: Reuters)

advertisement

अब इंडियन क्रिकेट टीम के लिए महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर खेलते नहीं नजर आएंगे. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरकार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. धोनी ने ये ऐलान भी अलग ही अंदाज में किया है. अपने इंस्टाग्राम पर एक धोनी ने एक वीजियो शेयर किया है जिसमें मशहूर गाना “मैं पल दो पल का शायर हूं, पल दो पल मेरी कहानी है” के साथ धोनी ने टीम इंडिया में अपने सफर की यादें फैन्‍स के साथ शेयर की.

धोनी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है,

“इस प्यार और समर्थन के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. 7.29 बजे से मुझे रिटायर्ड माना जाए.”
महेंद्र सिंह धोनी

धोनी ने इंस्‍टाग्राम पर चार मिनट और सात सैकेंड का वीडियो शेयर किया है जिसमें अपने शुरुआती दिनों से लेकर अबतक के पलों को समेट लिया है. वीडियो के बैकग्राउंड में सिंगर किशोर कुमार का गाया हुआ गाना, 'मैं पल दो पल का शायर हूं, पल दो पल मेरी कहानी है' चल रहा है, साथ ही धोनी के जीरो पर आउट होने से लेकर कामयाबी की तस्वीरें उसमें शामिल हैं.

धोनी ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन वो आईपीएल खेलते रहेंगे.

धोनी ने पहले ही टेस्ट क्रिंकेट से संन्यास ले लिया था. साल 2014 में ऑस्‍ट्रेलिया दौरे के दौरान उन्होंने टेस्‍ट क्रिकेट से संन्‍यसा लिया था.

बता दें कि धोनी अकेले ऐसे भारतीय कप्‍तान हैं जिन्‍होने भारत को वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियन्‍स ट्रॉफी दिलवाई है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT