Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Sports Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Cricket Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019रोहित ने अनुष्का को किया अनफॉलो, विराट से मतभेद की अटकलों को हवा

रोहित ने अनुष्का को किया अनफॉलो, विराट से मतभेद की अटकलों को हवा

विराट और रोहित के बीच मतभेद की अटकलों पर ये बोले थे सीओए प्रमुख

क्विंट हिंदी
क्रिकेट
Published:
थम नहीं रहीं रोहित-विराट के बीच मतभेद की खबरें
i
थम नहीं रहीं रोहित-विराट के बीच मतभेद की खबरें
(फोटो: AP) 

advertisement

क्या भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और सीमित ओवरों की टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा के बीच सबकुछ ठीक नहीं है? इस तरह के सवालों को भले ही प्रशासकों की समिति (सीओए) प्रमुख विनोद राय ने खारिज कर दिया हो, लेकिन ऐसे सवालों का उठना अभी भी थमा नहीं है.

अंग्रेजी अखबार द टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, रोहित ने विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा को इंस्टाग्राम पर ‘अनफॉलो’ कर दिया है. इससे पहले रोहित ने विराट को भी ‘अनफॉलो’ किया था.

विराट अब भी रोहित को फॉलो करते हैं, लेकिन उनकी पत्नी रितिका सजदेह को फॉलो नहीं करते. जबकि अनुष्का ने रोहित और उनकी पत्नी दोनों को फॉलो करना बंद कर दिया है. रितिका भी विराट और उनकी पत्नी को फॉलो नहीं करती हैं.

इस फॉलो-अनफॉलो के खेल से उन अटकलों को हवा मिल रही है, जिनमें कहा जा रहा है कि विराट और रोहित के बीच मतभेद चल रहे हैं.

अटकलों पर ये बोले थे सीओए प्रमुख

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद विराट और रोहित के बीच मतभेद की रिपोर्ट्स सामने आईं. सोशल मीडिया पर भी ऐसी अफवाहों का बाजार गर्म है कि इन दोनों के बीच मतभेद चल रहे हैं.

जब सीओए प्रमुख विनोद राय से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘’ये सारी कहानियां आप लोगों ने गढ़ी हैं.’’हालांकि इस मामले पर अभी तक विराट या रोहित ने कोई बयान नहीं दिया है.

इससे पहले बीसीसीआई अधिकारियों ने उन रिपोर्ट्स का भी खंडन किया था, जिनमें कहा गया था कि बोर्ड हर प्रारूप के लिए अलग-अलग कप्तान रखकर रोहित को सीमित ओवरों ओर विराट को टेस्ट की कप्तानी सौंपने पर विचार कर रहा है. बता दें कि इस बार के वर्ल्ड कप में रोहित शानदार फार्म में थे और उन्होंने 5 शतक जमाए. बात विराट की करें तो उन्होंने इस वर्ल्ड कप में 5 अर्धशतक लगाए.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT