Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Sports Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Cricket Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Umran Malik ने फेंकी IPL 2022 की सबसे तेज गेंद, तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड|DC vs SRH

Umran Malik ने फेंकी IPL 2022 की सबसे तेज गेंद, तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड|DC vs SRH

IPL 2022: Umran Malik ने दिल्ली की पारी के अंतिम ओवर की चौथी गेंद पर 157 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी.

क्विंट हिंदी
क्रिकेट
Updated:
<div class="paragraphs"><p>DC vs SRH: उमरान मलिक की रफ्तार से फिर सनसनी, IPL में तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड</p></div>
i

DC vs SRH: उमरान मलिक की रफ्तार से फिर सनसनी, IPL में तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड

(फोटो:IPL)

advertisement

Umran Malik: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद को 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन युवा गेंदबाज उमरान मलिक ने फिर एक बार सुर्खियां बटोर ली हैं. उमरान ने आईपीएल के इस सत्र में सबसे तेज गेंद के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ डाला.

उमरान ने दिल्ली की पारी के अंतिम ओवर की चौथी गेंद पर 157 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी. दुर्भाग्य से इसपर रोवमैन पॉवेल ने एक चौका लगाया, जो 35 गेंदों पर 67 रन बनाकर नाबाद रहे.

आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे तेज गेंद

उमरान के आखिरी ओवर की हर गेंद लगभग 150 kmph से ज्यादा की रफ्तार की थी. उनकी 157kmph की गेंद इस सीजन की सबसे तेज गेंद है. उमरान ने इस सीजन अपने लगभग हर मैच में सबसे तेज गेंद का इनाम जीता है.

हालांकि उन्हें इस मैच में रन भी खूब पड़े. उनके आखिरी ओवर में रॉवमेन पॉवेल ने 19 रन जड़ दिए, जबकि एक ओवर में वॉर्नर ने भी 21 रन ठोके. उनके 4 ओवर में कुल 52 रन पड़े.

उमरान का आखिरी ओवर

  • 19.1 ओवर- 153 KMPH

  • 19.2 ओवर- 145 KMPH

  •  19.3 ओवर- 154 KMPH

  •  19.4 ओवर- 157 KMPH

  • 19.5 ओवर- 156 KMPH

उमरान की 157 kmph की गेंद आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे तेज गेंद है.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

मलिक ने इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 154 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी. उमरान आईपीएल 2022 में अपनी गति के दम पर सुर्खियां बटोरते रहे हैं. गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने 25 रन दोकर 5 विकेट लिए थे, जो इस सीजन में अब तक का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा है. उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ भी 4 विकेट लिए थे.

आपको बता दें कि उमरान मलिक जम्मू कश्मीर से आते हैं और उनके पिता फल की दुकान लगाते हैं.

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

Published: 05 May 2022,01:15 AM IST

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT