Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Sports Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Cricket Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019वॉशिंगटन सुंदर ने अपने कुत्ते का नाम रखा ‘गाबा’, खास है वजह

वॉशिंगटन सुंदर ने अपने कुत्ते का नाम रखा ‘गाबा’, खास है वजह

वॉशिंगटन ने सोशल मीडिया के जरिए अपने कुत्ते का प्रशंसकों से परिचय कराया.

आईएएनएस
क्रिकेट
Updated:
वॉशिंगटन सुंदर
i
वॉशिंगटन सुंदर
(फोटो: @Sundarwashi5/ट्विटर)

advertisement

भारतीय टीम के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने अपने पालतू कुत्ते का नाम ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन शहर में स्थित क्रिकेट मैदान गाबा के नाम पर रखा है. वॉशिंगटन ने सोशल मीडिया के जरिए अपने पालतू कुत्ते 'गाबा' का प्रशंसकों से परिचय कराया.

वॉशिंगटन ने बताया कि उन्होंने अपने कुत्ते का नाम गाबा रखा है. इसी स्टेडियम में भारत ने इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीती थी.

वॉशिंगटन ने अपने साथ पालतू कुत्ते की फोटो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, "मिलिए गाबा से."

भारतीय टीम ऐसी पहली टीम है जिसने 32 सालों में पहली बार गाबा मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट में मात दी.

भारत ने इस मुकाबले में 328 रन का सफलतापूर्वक पीछा किया था. वॉशिंगटन ने इस मैच से टेस्ट में डेब्यू किया और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने पहली पारी में 62 रन बनाए जबकि दूसरी पारी में 29 गेंदों पर 22 रन बनाए और ऋषभ पंत के साथ छठे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी की.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 04 Apr 2021,10:02 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT