Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Sports Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019धोनी से बचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है, फिर से की धांसू स्टंपिंग

धोनी से बचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है, फिर से की धांसू स्टंपिंग

मैक्सवेल को जब धोनी ने स्टंप किया तो उनका चेहरा देखने लायक था, देखिए वीडियो

द क्विंट
स्पोर्ट्स
Published:
धोनी ने मैक्सवेल को स्टंप आउट किया
i
धोनी ने मैक्सवेल को स्टंप आउट किया
(फोटो: BCCI)

advertisement

शायद ही कोई ऐसा मैच जाता हो जिसमें एमएस धोनी विकेट के पीछे अपनी शानदार स्टंपिंग का नजारा न दिखाते हों. दुनियाभर के बैट्समेन जानते हैं कि अगर धोनी विकेटकीपिंग कर रहे हैं तो एक इंच बाहर निकलना भी खतरे से खाली नहीं है, ऐसे में शायद ‘बिग-शो’ के नाम से मशहूर ग्लेन मैक्सवेल ये चेतावनी भूल गए थे. उन्होंने युजवेंद्र चहल की गेंद पर स्टेपआउट किया और धोनी ने शानदार स्टंपिंग कर दी.

चहल की गेंद पर मैक्सवेल लंबा शॉट खेलने के लिए आगे बढ़े. मैक्सवेल को बढ़ता देख चहल ने बड़ी चालाकी से गेंद को मिडिल-लेग लाइन पर फेंका. मैक्सवेल समझ गए कि वो गेंद तक नहीं पहुंच पाए हैं, ऐसे में उन्होंने गेंद को लेग साइड पर मोड़ने के लिए शॉट खेला. लेकिन गेंद उनके पैरों के बीच में से निकल गई. विकेट के पीछे तैयार खड़े धोनी ने बॉल को पकड़ा और विकेट उखाड़ दिया.

मैक्सवेल को आउट करने के बाद धोनी बहुत जोश में दिखे. माही के चेहरे पर ऐसे भाव कम ही देखने को मिलते हैं. मजा ही आ गया!

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT