Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Sports Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019धोनी की दीवानी ने किया रास्ता जाम, बोली - ‘I Love You माही’

धोनी की दीवानी ने किया रास्ता जाम, बोली - ‘I Love You माही’

सेल्फी और ऑटोग्राफ के लिए धोनी की गाड़ी के आगे आकर खड़ी हो गई उनकी फैन

अभिनव राव
स्पोर्ट्स
Published:
एम एस धोनी की गाड़ी के सामने खड़ी युवती (फोटो: Twitter)
i
एम एस धोनी की गाड़ी के सामने खड़ी युवती (फोटो: Twitter)
null

advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग कितनी बड़ी है ये तो आप सभी जानते ही हैं. उनके कुछ फैन तो उनके लिए कुछ भी कर सकते हैं और रांची एयरपोर्ट पर एक ऐसी ही जबरा फैन माही से टकरा गई.

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर धोनी की एक ऐसी फैन नजर आई जो अपनी जान की परवाह किए बिना ही धोनी की गाड़ी के सामने आ गई और जोर-जोर से ‘आई लव यू’ बोलने लगी.

(फोटो: Twitter)

दिल्ली की रहने वाली ये लड़की तमाम सुरक्षा व्यवस्था को तोड़ते हुए धोनी की गाड़ी के सामने आकर खड़ी हुई और उन्हें फ्लाइंग किस देकर जोर-जोर से ‘आइ लव यू धोनी’ चिल्लाने लगी. लड़की कि इस हरकत पर वहां खड़े तमाम सुरक्षाकर्मी भी चकरा गए लेकिन इससे पहले बात बिगड़ती लड़की को गाड़ी के सामने से हटा दिया गया और फिर धोनी अपनी गाड़ी ड्राइव करते हुए वहां से निकल गए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली की इस लड़की का नाम मीनाक्षी है.

(फोटो: Twitter)

दरअसल विजय हजारे ट्रॉफी में अपना मैच खेलकर धोनी मंगलवार दोपहर अपने घर लौट रहे थे. धोनी उसी फ्लाइट में थे जिसमें ये लड़की भी सफर कर रही थी. फ्लाइट में तो धोनी की ये फैन उनसे नहीं मिल पाई लेकिन एयरपोर्ट के बाहर जब धोनी अपनी हमर गाड़ी में बैठकर जाने लगे तो वो गाड़ी के सामने आकर खड़ी हो गई. लड़की को बस धोनी के साथ एक सेल्फी और ऑटोग्राफ चाहिए था.

अफसोस..नहीं मिल पाया.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT