Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Sports Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019भारतीय हॉकी टीम हुई बे ‘सहारा’ तो ओडिशा सरकार ने ली जिम्मेदारी

भारतीय हॉकी टीम हुई बे ‘सहारा’ तो ओडिशा सरकार ने ली जिम्मेदारी

भारतीय हॉकी टीम को नया प्रायोजक मिल गया है.

आईएएनएस
स्पोर्ट्स
Updated:
भारतीय हॉकी टीम की महिला और पुरुष टीम के कप्तान अपनी नई जर्सी के साथ, साथ में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक
i
भारतीय हॉकी टीम की महिला और पुरुष टीम के कप्तान अपनी नई जर्सी के साथ, साथ में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक
(फोटो: Twitter)

advertisement

भारतीय हॉकी टीम को नया प्रायोजक मिल गया है. ओडिशा सरकार अगले पांच साल के लिए राष्ट्रीय पुरुष एवं महिला टीम को प्रायोजित करेगी. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को राजधानी दिल्ली में आयोजित एक समारोह में इसकी घोषणा की. ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में इस साल 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक हॉकी विश्व कप टूर्नामेंट का आयोजन होगा.

इस मौके पर नवीन पटनायक ने कहा, "हम इस साझेदारी से काफी खुश हैं. ओडिशा सरकार अगले पांच साल तक भारत की पुरुष और महिला टीम को प्रायोजित करेगी. मैं आप सभी का विश्व कप के लिए स्वागत करता हूं"

भारतीय हॉकी टीम की महिला और पुरुष टीम के कप्तान अपनी नई जर्सी के साथ, साथ में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक(फोटो: Twitter)

इस मौके पर टीम की नई जर्सी भी जारी की गई, जिस पर ओडिशा सरकार का नया लोगो है. इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा भी मौजूद थे.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 15 Feb 2018,01:33 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT