Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Sports Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019जूनियर हॉकी विश्व कप: कांस्य पदक के मैच में फ्रांस से हारा पूर्व चैंपियन भारत

जूनियर हॉकी विश्व कप: कांस्य पदक के मैच में फ्रांस से हारा पूर्व चैंपियन भारत

भारत की ओर से केवल सुदीप ही गोल करने में सफल रहे

क्विंट हिंदी
स्पोर्ट्स
Published:
<div class="paragraphs"><p>जूनियर हॉकी विश्व कप: कांस्य पदक के मैच में फ्रांस से हारा भारत</p></div>
i

जूनियर हॉकी विश्व कप: कांस्य पदक के मैच में फ्रांस से हारा भारत

IANS

advertisement

पूर्व चैंपियन भारत को रविवार को 2021 एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप(Junior Hockey World Cup 2021) में कांस्य पदक के मैच में फ्रांस के खिलाफ 1-3 से करारी हार का सामना करना पड़ा.

भारत पहले दो स्थान की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुका था. कम से कम कांस्य पदक जीतकर भारत पूर्व चैंपियन होने के नाते अपनी प्रतिष्ठा बरकरार रखना चाहता था लेकिन भारत की ये चाह पूरी नहीं हो सकी.

फ्रांस ने भारत को 1-3 से हरा दिया जिसके बाद भारत पदक की दौड़ से भी बाहर हो गया और बिना पदक के ही प्रतियोगिता में संतोष करना पड़ा.

मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीतने वाले फ्रांसीसी कप्तान टिमोथी क्लेमेंट ने कलिंग स्टेडियम में भारत के खिलाफ हैट्रिक बनाकर फ्रांस को कांस्य पदक दिलाया.

भारत की तरफ से सिर्फ एक गोल

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

भारत की ओर से केवल सुदीप ही गोल करने में सफल रहे, जबकि क्लेमेंट हॉकी के अपने शानदार प्रदर्शन से मैच में हैट्रिक लेने में सफल रहे.

इससे पहले भारत को दूसरे सेमीफाइनल में छह बार की खिताबी विजेता जर्मनी से 2-4 से हार का सामना करना पड़ा था.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT