Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Sports Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019 धोनी प्रैक्टिस में जुटे: न नाराजगी दिखी न कप्तानी जाने का गम

धोनी प्रैक्टिस में जुटे: न नाराजगी दिखी न कप्तानी जाने का गम

पुणे सुपरजाएंट्स ने महेंद्र सिंह धोनी की जगह आॅस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को आईपीएल-10 के लिए अपना कप्तान बनाया है.

शादाब मोइज़ी
स्पोर्ट्स
Updated:
(फाइल फोटो: IPL)
i
(फाइल फोटो: IPL)
null

advertisement

पीले- गेरुए रंग की जर्सी, नीले रंग की पैड और बल्लेबाजी के लिए तैयार महेंद्र सिंह धोनी. जी हां राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के कप्तान पद से हटाये जाने के बाद पहली बार धोनी पुणे की टीम के ड्रेस में मैदान पर प्रैक्टिस करते दिखे. आईपीएल के लगातार 9 सीजन में कप्तानी करने के बाद यह पहला मौका होगा जब धोनी एक खिलाड़ी के तौर मैदान पर होंगे, न कि कप्तान के रूप में.

राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के कप्तान पद से हटाये जाने के बाद पहली बार धोनी पुणे की टीम के ड्रेस में मैदान पर प्रैक्टिस करते दिखे (फोटो: फेसबुक)

राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने महेंद्र सिंह धोनी की जगह आॅस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को आईपीएल-10 के लिए अपना कप्तान बनाया है.

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह खबर आ रही थी कि महेंद्र सिंह धोनी और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स मैनेजमेंट के रिश्ते पिछले साल आईपीएल से ही ठीक नहीं थे. वहीं आईपीएल 2016 सीजन में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की टीम महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 14 मुकाबलों में से सिर्फ 5 जीत पाई थी. जिसके बाद धोनी को कप्तानी पद से हटा दिया गया था.

लेकिन जब धोनी प्रैक्टिस के लिए मैदान पर आए तो उनके उनके चेहरे पर किसी भी तरह की कोई नाराजगी नहीं दिखी. साथ ही धोनी ने जम कर बल्लेबाजी और विकेट कीपिंग की प्रैक्टिस की.

राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने भी अपने ट्विटर पर धोनी का वेलकम करते हुए लिखा है "वेलकम होम माही". 6 अप्रैल को राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 05 Apr 2017,01:11 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT