Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Sports Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019युवराज से बोले धोनी- अब ग्राउंड पर दिखेगी मेरी धमाकेदार बल्लेबाजी

युवराज से बोले धोनी- अब ग्राउंड पर दिखेगी मेरी धमाकेदार बल्लेबाजी

युवराज सिंह ने एक वीडियो में धोनी से पूछा - क्या अब छक्के देखने को मिलेंगे?

द क्विंट
स्पोर्ट्स
Updated:
कप्तान धोनी के साथ युवराज सिंह (फोटोः Twitter)
i
कप्तान धोनी के साथ युवराज सिंह (फोटोः Twitter)
null

advertisement

टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ने के बाद एमएस धोनी मैदान पर एक बार फिर अपने हेलि‍कॉप्टर शॉट दिखाने को तैयार हैं. टीम में काफी वक्‍त के बाद वापसी करने वाले युवराज सिंह ने एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में युवराज धोनी से बात करते दिख रहे हैं.

युवराज ने पूछा धोनी से सवाल

युवराज सिंह ने इस वीडियो में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से एक कप्तान के रूप में उनके सफर के बारे में पूछा था. इसके बाद धोनी ने कहा कि कप्तान के रूप में उनका सफर बेहद शानदार रहा और युवराज जैसे खिलाड़ियों की वजह से ये सफर बहुत शानदार रहा. इसके बाद युवराज ने धोनी से पूछा कि अब जब वे कप्तान नहीं हैं तो क्या उनके शानदार छक्के देखने को मिलेंगे.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

धोनी ने दिया शानदार जवाब

धोनी ने इस सवाल के जवाब में अपनी जानी-मानी संजीदगी के साथ जवाब दिया कि अगर बॉलर्स उनके एरिया में बॉलिंग करेंगे, जीत के लिए जरूरी कंडीशन इजाजत देगी, तो फिर वे युवराज के सवाल का जवाब अपने बल्ले से देंगे.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 11 Jan 2017,10:17 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT