Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Sports Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019आप हमेशा मेरे कप्तान रहोगे एमएस धोनी- कोहली का विराट प्रेम

आप हमेशा मेरे कप्तान रहोगे एमएस धोनी- कोहली का विराट प्रेम

महेंद्र सिंह धोनी के लिए कोहली का इमोशनल मैसेज

द क्विंट
स्पोर्ट्स
Updated:
धोनी और कोहली. (फोटो: Twitter)
i
धोनी और कोहली. (फोटो: Twitter)
null

advertisement

महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेटर नहीं एक अहसास जैसे हैं. अहसास जीत की, अहसास दोस्ती की, अहसास अपनेपन की, तभी तो विराट कोहली भी उनकी तारीफ करते नहीं थकते. धोनी ने वन-डे और टी-20 की कप्तानी छोड़ी तो सबको विराट के रिएक्शन का इंतजार था. भारतीय क्रिकेट टीम को जीत का स्वाद चखाती ये जोड़ी अब टूट चुकी है. अब ऐलान भी हो गया कि धोनी अब विराट की कप्तानी में खेलेंगे.

विराट ने कैमरे पर रिएक्शन देने के बजाय सोशल मीडिया का रास्ता चुना और धोनी के लिए कहा-

शुक्रिया हमेशा एक लीडर बने रहने के लिए, नौजवानों को इसी मार्गदर्शन की जरूरत होती है. आप हमेशा मेरे कप्तान रहोगे धोनी भाई

धोनी भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान हैं और अब निश्चित तौर पर उनकी विरासत को कोहली संभालने जा रहे हैं. कोहली के लिए सफर मुश्किल है लेकिन टीम में धोनी का साथ यकीनन उनकी राह आसान कर देगी.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 06 Jan 2017,10:48 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT