Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Tech and auto  Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Car and bike  Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019उम्मीद है कि कामकाज पर रोक एक सप्ताह में हट जाएगी:Yes बैंक प्रशासक

उम्मीद है कि कामकाज पर रोक एक सप्ताह में हट जाएगी:Yes बैंक प्रशासक

प्रशांत कुमार ने कहा कामकाज पर रोक हटाने का असर पूंजी जुटाने की योजना पर नहीं होगा

भाषा
कार और बाइक
Updated:
उम्मीद है कि कामकाज पर रोक एक सप्ताह में हट जाएगी:Yes बैंक प्रशासक
i
उम्मीद है कि कामकाज पर रोक एक सप्ताह में हट जाएगी:Yes बैंक प्रशासक
(फोटोः PTI)

advertisement

मुंबई, नौ मार्च (भाषा) संकटग्रस्त यस बैंक को उम्मीद है कि उसके कामकाज पर लगी रोक इस शनिवार को हटा ली जाएगी। आरबीआई द्वारा नियुक्त बैंक के प्रशासक प्रशांत कुमार ने सोमवार को यह बात कही।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा कि एसबीआई की अगुवाई वाली पुनर्गठन योजना पर रिजर्व बैंक की अंतिम मंजूरी के बाद यस बैंक के काम कामकाज पर रोक हटा ली जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कामकाज पर रोक हटाने का असर पूंजी जुटाने की योजना पर नहीं होगा। कुमार एसबीआई के पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी हैं। कुमार ने कहा कि बैंक पूंजी की तलाश जारी रखेगा और उन्होंने इसे जमाकर्ताओं के विश्वास को बहाल करने के साथ ही अपनी शीर्ष प्राथमिकता बताया।

बैंक में 2.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक की जमाएं हैं और पूंजी जुटाने में नाकामयाब रहने के चलते गुरुवार को उसके कामकाज पर रोक लगा दी थी। बैंक के बोर्ड को निलंबित कर दिया गया और कुमार को प्रशासक नियुक्त किया गया।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 10 Apr 2019,01:30 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT