Vodafone-Idea ने पेश किये फ्री Disney+ Hotstar वालें नए प्लान

Vodafone-Idea Plan: Vi पोस्टपेड ग्राहकों को 499 रुपये पोस्टपेड प्लान या उससे ऊपर के प्लान पर इस ऑफर का फायदा मिलेगा.
क्विंट हिंदी
टेक और ऑटो
Published:
Vodafone-Idea New Prepaid Plan: Vi ने पेश किये फ्री Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन वालें प्लान  | (फोटो-VI)
Vodafone-Idea New Prepaid Plan: Vi ने पेश किये फ्री Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन वालें प्लान 

Vi (Vodafone Idea) ने Disney+ Hotstar के साथ साझेदारी कर यूजर्स के लिए नए प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान पेश किए हैं. अब Vi यूजर्स लाइव स्पोर्ट्स, एक्सक्लूसिव हॉटस्टार स्पेशल्स, मूवीज आदि का मजा मुफ्त में लें पाएंगे.

बता दें कि Disney+ Hotstar वीआईपी सब्सक्रिप्शन के लिए ग्राहकों को 399 रुपये सालाना देने होते हैं, लेकिन अब नए प्लान्स के साथ वोडाफोन आइडिया यूजर्स इस सब्सक्रिप्शन का फायदा मुफ्त में उठा सकते हैं.

Vi (Vodafone-Idea) ने जारी किए यें प्रीपेड प्लान

Vi Rs 401 prepaid plan: इस प्लान में यूजर्स को 3GB डेटा 28 दिनों की वैधता के साथ मिलता है. प्लान में यूजर्स को 100 SMS प्रति दिन मिलते हैं. साथ ही यूजर्स को 16GB अतिरिक्त डेटा और 1 साल का डिज्नी प्लस हॉटस्टार का VIP सब्सक्रिप्शन मिलता है. प्लान में हाई-स्पीड नाइट टाइम इंटरनेट, विकेंड रोलओवर डेटा लाभ और Vi मूवी व टीवी जैसी सुविधाएं मिलती हैं.

Vi Rs 501 prepaid plan: इस प्लान में यूजर्स को सिर्फ डेटा लाभ मिलता है. प्लान में 56 दिनों की वैधता के साथ 75GB डेटा मिलता है. यूजर्स को Disney + Hotstar का सब्सक्रिप्शन और Vi मूवी और टीवी का एक्सेस मिलता है.

Vi Rs 601 prepaid plan: इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 3GB डेटा प्रतिदिन मिलता है. इसकी वैधता 56 दिनों की है, जिसमें 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलता है. प्लान में 16GB का एक्स्ट्रा डेटा और एक साल का Disney+ Hotstar का VIP सब्सक्रिप्शन मिलेगा. इसके अतिरिक्त यजर्स को हाई-स्पीड नाइट टाइम इंटरनेट, विकेंड रोलओवर डेटा लाभ और Vi मूवी और टीवी सुविधाएं मिलती हैं.

Vi Rs 801 prepaid plan: इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 3GB डेट प्रतिदिन, 84 दिनों की वैधता के साथ मिलता है. वोडाफोन आइडिया उपभोक्ताओं को 100 SMS प्रति दिन के साथ 16GB अतिरिक्त डेटा मिलता है. प्लान में एक साल के लिए Disney+ Hotstar VIP का सब्सक्रिप्शन मिलता है. साथ ही उपभोक्ता हाई-स्पीड नाइट टाइम इंटरनेट, विकेंड डेटा रोलओवर और Vi मूवी और टीवी जैसे फीचर का लाभ उठा सकते हैं.

Vi (Vodafone-Idea) पोस्टपेड प्लान

Vi पोस्टपेड ग्राहकों को 499 रुपये पोस्टपेड प्लान या उससे ऊपर के प्लान पर इस ऑफर का फायदा मिलेगा. एक साल के Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन का लाभ उठाने के लिए पोस्टपेड ग्राहकों को भी ऐप या वेबसाइट के जरिए एक्टिवेशन कराना होगा.

Vi (Vodafone-Idea) Disney+ Hotstar VIP सदस्यता ऐसे एक्टिवेट करें

Disney+ Hotstar VIP सदस्यता को एक्टिवेट करने के लिए प्रीपेड यूजर्स को इनमें से किसी भी एक पैक के साथ रीचार्ज करना होगा और Disney+ Hotstar ऐप डाउनलोड कर अपने Vi नंबर के साथ लॉगिन करना होगा. ग्राहक Vi की आधिकारिक वेबसाइट से भी ऐसा कर सकते हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

SCROLL FOR NEXT