Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Videos Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019पीएम मोदी को संदेश पहुंचाने के लिए कांग्रेस ने जलाया चिट्टा रावण 

पीएम मोदी को संदेश पहुंचाने के लिए कांग्रेस ने जलाया चिट्टा रावण 

यह कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह के निर्देश पर पूरे प्रदेश में किया गया.

नीरज गुप्ता
वीडियो
Published:
(फोटो: नीरज गुप्ता)
i
(फोटो: नीरज गुप्ता)
null

advertisement

पंजाब में नशे के कारोबार का विरोध करते हुए मंगलवार को जालंधर में कांग्रेस नेताओं ने चिट्टा (नशीला पदार्थ) के रावण का पुतला जलाया.

यह कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह के निर्देश पर पूरे प्रदेश में किया गया.

राज्य कांग्रेस के प्रमुख अमरिन्दर सिंह ने ‘बादल समर्थित माफिया’ के खिलाफ विरोधी लहजे में कहा कि इस ‘चिट्टा रावण’ के दहन के साथ ‘इस राज्य में सभी आपराधिक ताकतों के संपूर्ण विनाश’ के लिए मंच तैयार है.

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस दिन लुधियाना दौरे पर थे.

फूंके गए पुतलों पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के अलावा उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और राज्य के राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के कट-आउट लगाए गए थे.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT