Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Videos Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Droupadi Murmu को राष्ट्रपति चुनाव में जीत, PM मोदी ने मिलकर दी बधाई

Droupadi Murmu को राष्ट्रपति चुनाव में जीत, PM मोदी ने मिलकर दी बधाई

NCP अध्यक्ष शरद पवार ने लिखा राष्ट्रपति के रूप में आपके कार्यकाल की सफलता की कामना करता हूं.

क्विंट हिंदी
वीडियो
Updated:
<div class="paragraphs"><p>Draupadi Murmu: राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर PM मोदी ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई</p></div>
i

Draupadi Murmu: राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर PM मोदी ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई

फोटोः क्विंट

advertisement

देश को अपना 15वां राष्ट्रपति मिल गया है. NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने जीत हासिल की है. द्रौपदी मुर्मू की जीत पर पीएम मोदी ने बधाई दी है. इसके साथ ही विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने भी जीत की बधाई दी है.

द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई देते हुए पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि भारत ऐसे समय में जब 1.3 अरब भारतीय आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, पूर्वी भारत के एक दूरदराज के हिस्से में पैदा हुए आदिवासी समुदाय से आने वाली भारत की बेटी को हमारा राष्ट्रपति चुना गया है! श्रीमती जी को बधाई इस उपलब्धि पर द्रौपदी मुर्मू जी'

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने द्रौपदी मुर्मू को जीत पर बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू का स्वागत.

यशवंत सिन्हा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘मैं राष्ट्रपति चुनाव 2022 में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर बधाई देने में अपने साथी नागरिकों के साथ शामिल होता हूं. भारत को उम्मीद है कि गणतंत्र के 15वें राष्ट्रपति के रूप में वह बिना किसी भय या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगी.’

द्रौपदी मुर्मू की जीत पर NCP अध्यक्ष शरद पवार ने लिखा " श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को भारत के राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर हार्दिक बधाई. राष्ट्रपति के रूप में आपके कार्यकाल की सफलता की कामना करता हूं.'

वहीं, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर लिखा ‘राष्ट्रपति चुनाव में प्रभावी जीत दर्ज करने के लिए श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को बधाई. वे गांव, गरीब, वंचितों के साथ-साथ झुग्गी-झोपड़ियों में भी लोक कल्याण के लिए सक्रिय रहीं हैं. आज वे उनके बीच से निकल कर सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंची हैं. यह भारतीय लोकतंत्र की ताकत का प्रमाण है’

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 21 Jul 2022,08:36 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT