Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Videos Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Feature Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019CAA: जब नसीरुद्दीन शाह ने पढ़ी भारत के संविधान की प्रस्तावना...

CAA: जब नसीरुद्दीन शाह ने पढ़ी भारत के संविधान की प्रस्तावना...

नागरिकता कानून के खिलाफ देशभर में पिछले कुछ समय से हो रहे हैं प्रदर्शन 

क्विंट हिंदी
फीचर
Updated:
नागरिकता कानून के खिलाफ देशभर में पिछले दो हफ्तों से हो रहा है विरोध प्रदर्शन
i
नागरिकता कानून के खिलाफ देशभर में पिछले दो हफ्तों से हो रहा है विरोध प्रदर्शन
(फोटो: क्विंट हिंदी)

advertisement

30 दिसंबर को सिविल सोसायटी ग्रुप कारवां-ऐ-मोहब्बत ने अपने यूट्यूब पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह संविधान की प्रस्तावना पढ़ रहे हैं और सिंगर टीएम कृष्णा राष्ट्रगान गा रहे हैं.

ये वीडियो नागरिकता कानून और NRC के विरोध के बीच आया है. नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शन सरकार के प्रयासों के बावजूद रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं.

भारत का संविधान कई प्रदर्शनों के बीच लोगों को हाथों में देखा गया. प्रदर्शनकारी गांधी, अंबेडकर और संविधान की फोटो लिए नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों का दावा है कि सरकार का एक्शन (और पुलिस की कार्रवाई) इसके प्रावधानों के विपरीत हैं.

दिल्ली से लेकर बेंगलुरु और अहमदाबाद से लेकर लखनऊ, असम तक में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है. उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में 15 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 30 Dec 2019,09:14 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT