Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Videos Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News videos  Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019भोपाल: लड़की मना करती रही, लोगों ने जबरन उतरवाया बुर्का

भोपाल: लड़की मना करती रही, लोगों ने जबरन उतरवाया बुर्का

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

क्विंट हिंदी
न्यूज वीडियो
Updated:
<div class="paragraphs"><p>भोपाल में लड़की से जबरन उतरवाया गया बुर्का</p></div>
i

भोपाल में लड़की से जबरन उतरवाया गया बुर्का

(फोटो: वीडियो स्क्रीनशॉट)

advertisement

वीडियो प्रोड्यूसर/एडिटर: कनिष्क दांगी

मध्य प्रदेश के भोपाल से एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है, जहां भीड़ ने एक लड़का और लड़की को बीच सड़क पर परेशान किया और जबरन लड़की का बुर्का उतरवाया. घटना भोपाल के इस्लाम नगर की बताई जा रही है. सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ लड़की का बुर्का जबरन उतरवाने की कोशिश कर रही है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
वीडियो में लोगों को ये कहते हुए सुना जा सकता है- "आप बुर्का उतारिये, आप हमारी कौम को बदनाम कर रहे हैं. बुर्का ले लो इनसे. हमारी कौम बदनाम हो रही है."

देखा जा सकता है कि लड़का लोगों को रोकने की कोशिश करता है, लेकिन भीड़ उसपर हावी होने लगती है. लड़की भी बार-बार मना करती है, लेकिन लोग नहीं सुनते.

वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले में दो गिरफ्तारी की. ईंटखेड़ी थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 17 Oct 2021,02:21 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT