Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Videos Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News videos  Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019UP में महागठबंधन नहीं होने की कीमत चुका सकते हैं कांग्रेस-SP-BSP

UP में महागठबंधन नहीं होने की कीमत चुका सकते हैं कांग्रेस-SP-BSP

पार्टियों के चुनावों से पहले गठबंधन नहीं बनने ने मतदाताओं को कंफ्यूज कर दिया है कि वो किस पार्टी को वोट करें

रोहित खन्ना
न्यूज वीडियो
Updated:
महागठबंधन नहीं बनने पर मतदाता कंफ्यूज कि किसे वोट करे
i
महागठबंधन नहीं बनने पर मतदाता कंफ्यूज कि किसे वोट करे
(फोटो: क्विंट हिंदी)

advertisement

जब बात लोकसभा चुनाव की होती है, तो 'आप क्या करते हैं, और क्या नहीं करते, यही मायने रखता है'. क्विंट के एग्जीक्यूटिव एडिटर रोहित खन्ना कहते हैं कि कांग्रेस-एसपी-बीएसपी या कांग्रेस-AAP गठबंधन नहीं होने पर वोटर्स इसकी सजा दे सकता है.

चुनाव से पहले गठबंधन नहीं होने से वोटर कंफ्यूज हैं. वो ये नहीं समझ पा रहे हैं कि किसे वोट दें किसे नहीं. सवाल ये भी है कि क्या चुनावों के बाद मौका मिलने पर ये पार्टियां गठबंधन बनाएंगी? क्योंकि अगर आंकड़ों पर नजर डालें, तो इससे पहले भी बीजेपी सरकार को हराने में गठबंधन ने अपना रोल निभाया था. वोटर्स इस बात को लेकर भी सोच में पड़ सकता है कि अगर गठबंधन बनता है, तो क्या वो चल पाएगा?

आपको याद होगा कि यूपी में विधानसभा चुनाव के वक्त कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा लेकिन लोकसभा में ये दोस्ती टूट गई. अब बीएसपी-एसपी एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं कांग्रेस अकेले मैदान में है. इस पूरे कंफ्यूजन पर रोहित को गुस्सा आता है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 02 May 2019,10:20 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT