Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Videos Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News videos  Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019मोदी जी, किसानों के प्रति है सम्मान तो क्यों होने दिया अपमान?

मोदी जी, किसानों के प्रति है सम्मान तो क्यों होने दिया अपमान?

कृषि कानूनों को वापस लेते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा - मैं किसानों की कद्र करता हूं.

रोहित खन्ना
न्यूज वीडियो
Published:
<div class="paragraphs"><p>पीएम नरेंद्र मोदी में अपने भाषण में कहा कि वो किसानों की कद्र करते हैं</p></div>
i

पीएम नरेंद्र मोदी में अपने भाषण में कहा कि वो किसानों की कद्र करते हैं

(फोटो: Altered by Quint Hindi)

advertisement

कृषि कानूनों को वापस लेते हुए मोदी जी ने कहा - मैं किसानों की कद्र करता हूं. लेकिन उन्हें खालिस्तानी, आतंकवादी औ जेहादी किसने कहा?

कंगना रनौत ने. लेकिन चुप कराने के बजाय उन्हें पद्मश्री दिया गया...

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

बॉलीवुड और क्रिकेट स्टार्स ने किसान आंदोलन के खिलाफ सरकारी हैशटैग #IndiaAgainstPropaganda को खुशी-खुशी कॉपी पेस्ट किया.

गोदी मीडिया ने साल भर खालिस्तानी साजिश की मनगढ़ंत कहानियां चलाईं.

संबित पात्रा ने उन्हें उग्रवादी, सुशील मोदी और रवि शंकर प्रसाद ने कहा टुकड़े-टुकड़े गैंग, और पीयूष गोयल ने उन्हें माओवादी बुलाया.

एक नेता ने किसानों पर AK-47 रखने का आरोप लगाया, दूसरे ने कहा कि किसानों ने 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए.

ये जो इंडिया है ना..ये मोदी जी से पूछ रहा है, आप किसानों का आदर करते हैं, तो उन्हें साल भर गालियां क्यों पड़ीं? या फिर हृदय परिवर्तन का कारण यूपी चुनाव है?

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT