Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Videos Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News videos  Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019पंडित बिरजू महाराज एक फरिश्ते के रूप में धरती पर आए थे: अनूप जलोटा

पंडित बिरजू महाराज एक फरिश्ते के रूप में धरती पर आए थे: अनूप जलोटा

कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज के निधन से संगीत जगत में शोक की लहर

Quint Hindi
न्यूज वीडियो
Published:
<div class="paragraphs"><p>पंडित बिरजू महाराज के निधन पर संगीत जगत ने दी श्रद्धांजलि</p></div>
i

पंडित बिरजू महाराज के निधन पर संगीत जगत ने दी श्रद्धांजलि

(फ़ोटो: Altered by quint hindi)

advertisement

कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज का 17 जनवरी को दिल्ली में उनके आवास पर निधन हो गया. उनके निधन की खबर के साथ ही संगीत जगत शोक में डूब गया. बांसुरी वादक पंडित रोनू मजूमदार ने कहा, "यह एक सदमा है कि उस्ताद, पंडित बिरजू महाराज नहीं रहे. पंडितजी के साथ मेरे घनिष्ठ संबंध रहे हैं, उन्होंने कई मौकों पर मेरी प्रशंसा की थी".

गायक और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ सोमा घोष ने भी शोक व्यक्त किया, "पंडित बिरजू महाराज के निधन से जो शून्य पैदा हुआ है, उसे कोई नहीं भर सकता. उनके परफॉर्मेंस के दौरान, पंडितजी की आंखों की हरकतें अचंभित करने वाली होती थीं. वो एक उत्कृष्ट गायक भी थे. मैं इस मामले में बहुत भाग्यशाली रही हूँ कि अपने पहले प्रदर्शन के दौरान उनके साथ मंच साझा करने को मिला."

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT