Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Videos Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019राम रहीम समाज का दुश्मन, ‘पूरा सच’ वाले पत्रकार के बेटे ने कहा

राम रहीम समाज का दुश्मन, ‘पूरा सच’ वाले पत्रकार के बेटे ने कहा

2002 में इस रेप केस की जानकारी पत्रकार रामचंद्र छत्रपति ने पहली बार दी थी.

द क्विंट
वीडियो
Updated:


रामचंद्र छत्रपति के बेटे अंशुल छत्रपति
i
रामचंद्र छत्रपति के बेटे अंशुल छत्रपति
(फोटो: ANI स्क्रीनग्रैब)

advertisement

रेप केस में दोषी डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सोमवार को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने 20 साल की सजा सुना दी. राम रहीम को धारा 376, 511 और 501 के तहत सजा सुनाई गई है. 2002 में इस रेप केस की जानकारी पत्रकार रामचंद्र छत्रपति ने पहली बार दी थी. इसके बाद उनकी हत्या हो गई थी, जिसका आरोप डेरा पर लगा था.

रामचंद्र छत्रपति के बेटे अंशुल छत्रपति ने फैसले के बाद कहा कि ''जब हमने इस पूरे मामले में राम रहीम के शामिल होने की बात कही थी तो किसी ने हम पर यकीन नहीं किया लेकिन आज कोर्ट ने हमारी बात को सच साबित कर दिया है. राम रहीम समाज का दुश्मन है''

यह भी पढ़ें: राम रहीम को 20 साल की सजा, कोर्ट में निकले आंसू

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 28 Aug 2017,06:06 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT