Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Zindagani Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Dharma our aadhyatma  Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Eid al-Adha 2022 Date: ईद-उल-अजहा, बकरीद कब है, जानें भारत में कब मनाई जाएगी

Eid al-Adha 2022 Date: ईद-उल-अजहा, बकरीद कब है, जानें भारत में कब मनाई जाएगी

Eid al-Adha: बकरा ईद के दिन जानवरों की कुर्बानी देने की परंपरा है, जिसको लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं.

क्विंट हिंदी
धर्म और अध्यात्म
Published:
<div class="paragraphs"><p>Eid al-Adha 2022 Date</p></div>
i

Eid al-Adha 2022 Date

फोटोः क्विंट

advertisement

Eid al-Adha 2022 Date: इस्लाम धर्म का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार ईद-उल-अजहा (Eid al-Adha) यानि बकरीद इस साल 10 जुलाई रविवार के दिन मनाई जाएगी. यह त्योहार इस्लामिक कैलेंडर के आखिरी महीने जु-अल-हिज्ज में मनाया जाता है. बकरीद रमजान खत्म होने के 70 दिन बाद मनाई जाती है. बकरा ईद के दिन जानवरों की कुर्बानी देने की परंपरा है, जिसको लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं.

ईद-उल-अजहा (Eid Al Adha 2022) यानी बकरीद के दिन मुस्लिम अपने घरों में बकरे की कुर्बानी देते हैं. बकरे की कुर्बानी देने के बाद मीट को तीन हिस्सों में बांटा जाता है. पहला हिस्सा फकीरों को दिया जाता है. वहीं दूसरा हिस्सा रिश्तेदारों को और तीसरा हिस्सा घर में पकाकर खाया जाता है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

बकरीद का महत्व

बकरीद मनाने के पीछे हजरत इब्राहिम से जुड़ी हुई घटना का जिक्र अक्सर सुनने को मिलता है. जिसमें कहा जाता कि हजरत इब्राहिम खुदा के नेक बंदे थे, वे खुदा पर पूरा भरोसा रखते थे. एक बार हजरत इब्राहिम ने सपना देखा वे अपने बेटे की कुर्बानी दे रहे हैं, जिसको उन्होंने खुदा का संदेश माना.

इसके बाद उन्होंने खुदा की इच्छा को मानकर खुदा की राह पर कुर्बानी देने का फैसला लिया. लेकिन, तब खुदा ने उनको अपने बेटे की जगह किसी एक जानवर की कुर्बानी देने का को कहा, तब उन्होंने खुदा के संदेश को मानते हुए अपने सबसे प्रिय मेमने की कुर्बानी दी. तब से ईद-उल-अजहा के दिन बकरे की कुर्बानी देने की परंपरा शुरु हुई जिसे बकरीद के नाम से जाना जाता है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT