Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Zindagani Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Dharma our aadhyatma  Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Happy Vat Savitri Vrat 2024 Wishes: वट सावित्री व्रत आज, इन मैसेज, कोट्स से दें बधाई व शुभकामनाएं

Happy Vat Savitri Vrat 2024 Wishes: वट सावित्री व्रत आज, इन मैसेज, कोट्स से दें बधाई व शुभकामनाएं

Happy Vat Savitri Vrat 2024 Wishes: इस व्रत को अखंड सौभाग्य पाने और अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए रखा जाता है, साथ ही इस दिन बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है.

अंशुल जैन
धर्म और अध्यात्म
Published:
<div class="paragraphs"><p>Happy Vat Savitri Vrat 2024 Wishes</p></div>
i

Happy Vat Savitri Vrat 2024 Wishes

(फोटो: PTI)

advertisement

Vat Savitri Vrat 2024 Wishes: हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को वट सावित्री व्रत रखा जाएगा, जो कि इस बार 6 जून 2024 को रखा जाएगा. धार्मिक मान्यता के अनुसार वट सावित्री व्रत विवाहित महिलाओं के द्वारा रखा जाता है. इस व्रत को अखंड सौभाग्य पाने और अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए रखा जाता है, साथ ही इस दिन बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है.

माना जाता है कि बरगद के पेड़ में भगवान विष्णु और ब्रह्मा जी का वास होता है और वट सावित्री का व्रत रखने के साथ-साथ इसकी पूजा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है. इसके अलावा सुहागिन महिलाएं इस दिन एक दूसरे को शुभकामनाएं संदेश भेजकर इस व्रत की बधाई देती हैं. ऐसे में आप भी यहां से ये शानदार मैसेज, कोट्स भेजकर अपनों वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

Happy Vat Savitri Vrat 2024 Wishes: शेयर करें यें मैसेज, कोट्स

1. हम दोनों 7 जन्म साथ निभाएंगे

हर पल की मिलकर खुशियां मनाएंगे

वट सावित्री की शुभकामनाएं

2. सुख-दुख में हम तुम

हर पल साथ निभाएंगे

एक जन्म नहीं सातों जन्म

हम पति-पत्नी बन आएंगे

3. वट सावित्री व्रत का ये पर्व लाए खुशियां हजार,

यही है हमारी दुआ, सुहागिन हर बार मनाएं ये त्योहाक

सलामत रहें आप और आपका परिवार

4. वट वृक्ष से बांधी है कच्चे सूत की डोर

पति-पत्नी के जीवन में हमेशा हो खुशियों की भोर

कभी न टूटे ये सुंदर संबंध की डोर

5. अखंड सौभाग्य का ये पर्व आपके दांपत्य जीवन में खुशियां लाएं

दूर हो कष्ट, आप सात जन्मों तक साथ निभाएं

6. रखा है व्रत मैंने, बस एक ख्वाहिश के साथ

लंबी हो उम्र आपकी और हर जन्म में मिले

हमें एक दूजे का साथ

7. हाथों में चूड़ियां हमेशा खनकती रहें

मांग में सिंदूर सजा रहे

होठों की मुस्कान बनी रहे

वट सावित्री की शुभकामनाएं

8. वट सावित्री के व्रत पर है यही प्रार्थना, सुहाग रहे सलामत

पूरी हो हर कामना, आपको इस पावन व्रत की शुभकामना

9. आप दोनों पति-पत्नी का ये रिश्ता

हमेशा रहे हंसता-खेलता

कभी न आए आप दोनों पर विपदा

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT