Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Zindagani Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Dharma our aadhyatma  Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hariyali Amavasya 2022: सावन माह हरियाली अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त व पूजन विधि

Hariyali Amavasya 2022: सावन माह हरियाली अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त व पूजन विधि

Hariyali Amavasya: इस साल हरियाली अमावस्या या सावन मास की अमावस्या 28 जुलाई के दिन पड़ी है.

क्विंट हिंदी
धर्म और अध्यात्म
Published:
<div class="paragraphs"><p>Hariyali Amavasya 2022</p></div>
i

Hariyali Amavasya 2022

(फोटो-Istock)

advertisement

Hariyali Amavasya July 2022 Date and Time: उत्तर भारत में श्रावण माह की अमावस्या तिथि को हरियाली अमावस्या के रूप में मनाया जाता है. हरियाली अमावस्या को अत्यन्त शुभ माना जाता है. हरियाली अमावस्या अक्सर हरियाली तीज से तीन दिन पहले आती है. हरियाली अमावस्या के दिन भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा का विधान है. इस दिन सुहागिनें श्रृंगार का सामान बांटती हैं, मान्यता है कि ऐसा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है.

इस साल हरियाली अमावस्या या सावन मास की अमावस्या 28 जुलाई के दिन पड़ी है. इसके अलावा इस दिन उत्तर भारत के कई मन्दिरों में विशेष रूप से मथुरा एवं वृन्दावन में दर्शन का आयोजन किया जाता है. भगवान कृष्ण के इन विशेष दर्शन का लाभ लेने के लिये हजारों की संख्या में कृष्ण भक्त मथुरा में द्वारकाधीश मन्दिर तथा वृन्दावन में बांकेबिहारी मन्दिर जाते हैं.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

हरियाली अमावस्या शुभ मुहूर्त

  • हरियाली अमावस्या बृहस्पतिवार, 28 जुलाई, 2022 के दिन मनाई जाएगी.

  • अमावस्या तिथि प्रारम्भ - 27, जुलाई, 2022 को 09:11 PM से.

  • अमावस्या तिथि समाप्त - 28, जुलाई, 2022 को 11:24 PM तक.

हरियाली अमावस्या पूजा विधि

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करके भगवान शिव और पार्वती की पूजा करनी चाहिए.

  • सुहागन महिलाओं को माता पार्वती की पूजा करने के बाद सुहाग सामग्री बांटनी चाहिए.

  • हरियाली अमावस्या के दिन पीपल और तुलसी के पेड़ की पूजा करनी चाहिए और प्रसाद में मालपुआ का भोग लगाना चाहिए.

  • जो लोग इस दिन उपवास रखते हैं वो शाम को भोजन ग्रहण करके अपना व्रत खोलते हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT