Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Zindagani Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Dharma our aadhyatma  Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Chandra Grahan, Holi 2024: होली के दिन चंद्र ग्रहण, जानें समय, कहां दिखेगा व सूतक काल

Chandra Grahan, Holi 2024: होली के दिन चंद्र ग्रहण, जानें समय, कहां दिखेगा व सूतक काल

Holi And Chandra Grahan 2024: साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लगेगा और यह भारत में नजर नहीं आएगा जिसके चलते सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल मान्य होता है.

अंशुल जैन
धर्म और अध्यात्म
Updated:
<div class="paragraphs"><p>Chandra Grahan</p></div>
i

Chandra Grahan

(फोटो: Eugene Hoshiko)

advertisement

Holi And Chandra Grahan 2024: फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन होलिका दहन की प्रक्रिया की जाती हैं और इसके अगले दिन रंग वाली होली (Holi) खेली जाती है. इस साल यह त्योहार 24 और 25 मार्च (Holi 2024 Date) को मनाया जाने जाएगा, वहीं 2024 का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) भी 25 मार्च को लगने वाला है जिसका प्रभाव होली के त्योहार पर पड़ेगा. भले ही वैज्ञानिक दृष्टिकोण से चंद्र ग्रहण खगोलीय घटना है, लेकिन भारत में इसका धार्मिक और ज्योतिष महत्व रहता है.

Lunar Eclipse 2024 Date, Time: चंद्र ग्रहण का समय

पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 25 मार्च को है. इसी दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है. यह ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 25 मार्च को सुबह के 10 बजकर 24 मिनट से शुरू होगा और दोपहर के 3 बजकर 1 मिनट पर समाप्त होगा.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

Where Lunar Eclipse Will Be Visible: भारत में सूतक लगेगा या नहीं

साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लगेगा और यह भारत में नजर नहीं आएगा जिसके चलते सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल मान्य होता है और इस दौरान पूजा-पाठ या अनुष्ठान जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाते. ग्रहण के दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं.

Holika Dahan 2024 Muhurat: होलिका दहन का मुहूर्त

  • होली सोमवार, 25 मार्च, 2024 को खेली जाएगी.

  • होलिका दहन रविवार, 24 मार्च, 2024 को किया जाएगा.

  • होलिका दहन का मुहूर्त 24 मार्च को रात 11 बजकर 12 मिनट से रात 12 बजकर 7 मिनट तक है.

  • पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ - मार्च 24, 2024 को 09:54 ए एम बजे

  • पूर्णिमा तिथि समाप्त - मार्च 25, 2024 को 12:29 पी एम बजे

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 05 Feb 2024,12:21 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT