Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Zindagani Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Dharma our aadhyatma  Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Navratri Maha Navami 2023 Date: महा नवमी कन्या पूजन मुहूर्त, हवन सामग्री व पूजा विधि

Navratri Maha Navami 2023 Date: महा नवमी कन्या पूजन मुहूर्त, हवन सामग्री व पूजा विधि

Happy Maha Navami Wishes 2023: मान्यता है कि मां सिद्धिदात्री भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं और उन्हें यश, बल और धन भी प्रदान करती हैं.

अंशुल जैन
धर्म और अध्यात्म
Published:
<div class="paragraphs"><p>  Navratri Maha Navami 2023 Date</p></div>
i

Navratri Maha Navami 2023 Date

(फोटो: iStock)

advertisement

Maha Navami 2023 Date: हिंदू धर्म में महानवमी का विशेष महत्व होता है, महानवमी के दिन मां दुर्गा के नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. महानवमी के दिन ही 9 दिनों तक व्रत करने वाले विधि-विधान से पूजा और हवन करते हैं, साथ ही देवी मां को भोग में हलवा-पूड़ी, खीर का भोग लगाया जाता है और कन्या पूजन किया जाता है. मान्यता है कि मां सिद्धिदात्री भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं और उन्हें यश, बल और धन भी प्रदान करती हैं.

शास्त्रों में मां सिद्धिदात्री को सिद्धि और मोक्ष की देवी माना जाता है. मां सिद्धिदात्री महालक्ष्मी के समान कमल पर विराजमान हैं, मां के चार हाथ हैं मां ने हाथों में शंख, गदा, कमल का फूल और च्रक धारण किया है.

Maha Navami Puja Time: नवमी तिथि व शुभ मुहूर्त

  • महा नवमी सोमवार, 23 अक्टूबर, 2023 की हैं.

  • आश्विन नवरात्रि पारण मंगलवार, 24 अक्टूबर, 2023 को

  • नवमी तिथि प्रारम्भ - 22 अक्टूबर, 2023 को 07:58 पी एम बजे से

  • नवमी तिथि समाप्त - 23 अक्टूबर, 2023 को 05:44 पी एम बजे तक

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

कन्या पूजन की विधि

  • जिन कन्याओं को आप भोज के लिए बुला रहे हैं, उन्हें एक दिन पहले ही न्‍योता दें.

  • कन्याओं को समय बता दें साथ ही एक बालक को भी कन्याओं के साथ भोज पर बुलाया जाता है.

  • जब कन्याएं घर में आएं तो फूलों से उनका स्वागत करें और उनके पैर धोकर आशीष लें.

  • कन्याओं को रोली, कुमकुम और अक्षत का टीका लगाएं और हाथ में मौली बांधें.

  • सभी कन्याओं और बालक को घी का दीपक दिखाकर आरती करें.

  • आरती के बाद सभी कन्याओं को भोग लगाएं.

  • उन्हें भोजन कराएं और अपनी इच्छानुसार उपहार देकर विदा करें.

कन्याओं को दें यें उपहार

  • स्टेशनरी आइटम

  • खिलौने और गेम्स

  • ज्वेलरी आइटम

  • स्नैक्स

  • कपड़े

  • बर्तन

हवन विधि व सामग्री

  • आम या ढाक की सूखी लकड़ी, पान, सुपारी, लौंग, छोटी इलायची, कमल गट्ठे, मैनफल.

  • पीली सरसों, पंच मेवा, सिन्दूर, उड़द मोटा, शहद 50 ग्राम, ऋतु फल 5, केले.

  • नारियल, लाल कपड़ा, चुन्नी, गिलोय, सराईं, आम के पत्ते, सरसों का तेल, कपूर.

  • पंचरंग, केसर, लाल चंदन, सफेद चंदन, सितावर, कत्था, भोजपत्र, काली मिर्च, मिश्री, अनारदाना.

  • घी एक किलो, अगर, तगर, नागर मोथा, बालछड़, छाड़छबीला, कपूर कचरी, भोजपत्र, इन्द जौ, सितावर.

  • सफेद चन्दन बराबर मात्रा में थोड़ ही सामग्री में मिलावें, पीपल का तना और छाल, बेल, नीम.

  • पलाश, गूलर की छाल, चंदन की लकड़ी, अश्वगंधा, ब्राह्मी, मुलैठी की जड़, तिल, चावल, लौंग.

  • गाय का घी, गुग्गल, लोभान, इलायची, शक्कर, जौ, कलावा, लाल रंग का कपड़ा और एक हवन कुंड.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT