Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Zindagani Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Dharma our aadhyatma  Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Masik Karthigai: मासिक कार्तिकाई साल 2022 में जनवरी से दिसंबर तक कब-कब

Masik Karthigai: मासिक कार्तिकाई साल 2022 में जनवरी से दिसंबर तक कब-कब

Masik Karthigai 2022: इस दिन शाम के समय घरों में तेल के दीपक जलायें जाते हैं.

क्विंट हिंदी
धर्म और अध्यात्म
Updated:
<div class="paragraphs"><p>Masik Karthigai 2022</p></div>
i

Masik Karthigai 2022

(फोटो: istock)

advertisement

Masik Karthigai 2022: कार्तिगाई दीपम दक्षिण भारत में तमिल हिन्दुओं द्वारा मनाया जाने वाला सबसे पुराना त्यौहार है, इस दिन शाम के समय घरों में तेल के दीपक जलायें जाते हैं.

कार्तिगाई दीपम साल के हर एक महीने में आता है इसलिए इसे मासिक कार्तिगाई भी कहा जाता है, कार्तिगाई दीपम का नाम कार्तिकाई या कृत्तिका नक्षत्र से लिया गया हैं. जिस दिन कृत्तिका नक्षत्र प्रबल होता है उस दिन कार्तिगाई दीपम को मनाया जाता है.

तिरुवन्नामलई की पहाड़ी में कार्तिगाई का त्यौहार बहुत प्रसिद्ध हैं. कार्तिगाई के दिन पहाड़ी पर विशाल दीप जलाये जाते है जो पहाड़ी के चारों ओर कई किलोमीटर तक दिखते है. इस दीप को महादीपम कहते हैं और हिन्दु श्रद्धालु यहां जाते हैं और भगवान शिव की प्रार्थना करते हैं.

हिन्दु पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव ने भगवान विष्णु और ब्रह्मा जी को अपनी श्रेष्ठता साबित करने के लिए स्वयं को प्रकाश की अनन्त ज्योत में बदल लिया था. हालांकि कार्तिगाई के दिन का पालन हर महीने किया जाता है लेकिन सबसे मुख्य दिन, कार्तिकाई के महीने में पड़ता हैं.

ऐसे में हम आपके लिए पूरे साल की लिस्ट लेकर आए है, साल 2022 में कार्तिकाई नक्षत्र किस-किस दिन है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

Masik Karthigai 2022: साल 2022 में कार्तिकाई नक्षत्र किस-किस दिन

  • 12 जनवरी, 2022, बुधवार

  • 09 फरवरी, 2022, बुधवार

  • 08 मार्च, 2022, मंगलवार

  • 04 अप्रैल, 2022, सोमवार

  • 02 मई, 2022, सोमवार

  • 29 मई, 2022, रविवार

  • 25 जून, 2022, शनिवार

  • 22 जुलाई, 2022, शुक्रवार

  • 19 अगस्त, 2022, शुक्रवार

  • 15 सितम्बर, 2022, बृहस्पतिवार

  • 12 अक्टूबर, 2022, बुधवार

  • 09 नवम्बर, 2022, बुधवार

  • 06 दिसम्बर, 2022, मंगलवार

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 10 Jan 2022,05:07 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT