Maa Kali Aarti Lyrics in Hindi: अम्बे तू है जगदम्बे काली के ल‍िरिक्‍स पढ़े

Navratri 2023: देवी दुर्गा को समर्पित नवरात्रि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है.

अंशुल जैन
धर्म और अध्यात्म
Published:
<div class="paragraphs"><p>Maa Kali Aarti Lyrics in Hindi</p></div>
i

Maa Kali Aarti Lyrics in Hindi

फोटो- i Stock

advertisement

Navratri 2023 Maa Kali Aarti & Lyrics in Hindi: चैत्र नवरात्रि 22 मार्च 2023 से प्रारंभ हो रहे हैं. देवी दुर्गा को समर्पित नवरात्रि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है. मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि में पूजा करने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं जरूर पूर्ण होती है, कोई भी पूजा बिना आरती के अधूरी है. ऐसे में नवरात्रि के इस पावन पर्व हम आपके लिए माता भगवती की आरती के लिरिक्स लेकर आए हैं जिससे आप पढ़ सकें.

Maa Kali Aarti Lyrics in Hindi: अम्बे तू है जगदम्बे काली आरती ल‍िर‍िक्‍स ह‍िंदी में

अम्बे तू है जगदम्बे काली,

जय दुर्गे खप्पर वाली,

तेरे ही गुण गायें भारती,

ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती।

तेर भक्त जानो पर मैया भीड़ पड़ी है भारी,

दानव दल पर टूट पड़ो माँ कर के सिंह सवारी।

सो सो सिंहों से है बलशाली,

है अष्‍ट भुजाओं वाली,

दुखिओं के दुखड़े हारती।

अम्बे तू है जगदम्बे काली,

जय दुर्गे खप्पर वाली,

तेरे ही गुण गायें भारती,

ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती।

माँ बेटे की है इस जग में बड़ा ही निर्मल नाता,

पूत कपूत सुने है पर ना माता सुनी कुमाता।

सबपे करुना बरसाने वाली,

अमृत बरसाने वाली,

दुखिओं के दुखड़े निवारती।

अम्बे तू है जगदम्बे काली,

जय दुर्गे खप्पर वाली,

तेरे ही गुण गायें भारती,

ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती।

नहीं मांगते धन और दौलत ना चांदी ना सोना,

हम तो मांगे माँ तेरे मन में एक छोटा सा कोना।

सब की बिगड़ी बनाने वाली,

लाज बचाने वाली,

सतिओं के सत को सवारती,

ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती।

अम्बे तू है जगदम्बे काली,

जय दुर्गे खप्पर वाली,

तेरे ही गुण गायें भारती,

ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती।

चरण शरण में खड़े तुम्हारी, ले पूजा की थाली। वरद हस्त सर पर रख दो माँ संकट हरने वाली॥

मैया भर दो भक्ति रस प्याली, अष्ट भुजाओं वाली, भक्तों के कारज तू ही सारती।

ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती, हम सब उतारे तेरी आरती॥

अम्बे तू है जगदम्बे काली,

जय दुर्गे खप्पर वाली,

तेरे ही गुण गायें भारती,

ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT