Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Zindagani Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Dharma our aadhyatma  Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Shardiya Navratri 2022 Day 3: मां चंद्रघंटा की करें पूजा,जानें पूजा विधि व मंत्र

Shardiya Navratri 2022 Day 3: मां चंद्रघंटा की करें पूजा,जानें पूजा विधि व मंत्र

Shardiya Navratri: मां चंद्रघंटा की पूजा में उपासक को सुनहरे या पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए.

क्विंट हिंदी
धर्म और अध्यात्म
Published:
<div class="paragraphs"><p>Shardiya Navratri 2022 Day 3</p></div>
i

Shardiya Navratri 2022 Day 3

(फोटो: क्विंट)

advertisement

Shardiya Navratri 2022 Day 3: नवरात्रि के पावन पर्व में हर दिन मां दुर्गा के अलग-अलग नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. आज नवरात्र के तीसरे दिन 28 सितंबर को मां चंद्रघंटा की पूजा (maa Chandraghanta puja) का दिन है. मां दुर्गा के इस रूप में उनके सिर पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र होता है, जिसके चलते इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है. मान्यता है कि मां चंद्रघंटा की आराधना करने से सभी पाप नष्ट व आने वाली बाधाएं दूर हो जाती और परिवार में सुख समृद्धि आती है.

देवी चंद्रघंटा का वाहन सिंह शेर है और इनकी दस भुजाएं और तीन आंखें हैं. मां दुर्गा के इस स्वरूप में चार हाथों में कमल फूल, धनुष, जप माला और तीर है. पांचवा हाथ अभय मुद्रा में रहता है. वहीं, चार हाथों में त्रिशूल, गदा, कमंडल और तलवार है. मां चंद्रघंटा को पापों की विनाशनी भी कहा जाता है. मां चंद्रघंटा की पूजा में उपासक को सुनहरे या पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

मां चंद्रघंटा की ऐसे करें पूजा

  • मां चंद्रघंटा के माथे पर एक आधा चंद्र होता है.

  • इनकी पूजा करने से घर-परिवार में शांति आती है.

  • मां को लाल रंग प्रिय होने के चलते लाल रंग का पुष्प अर्पित करना शुभ माना जाता है.

  • इसके अलावा मां को सेब, गुड़ चढ़ाएं और घंटा बजाकर पूजा या आरती करें.

  • ऐसा करने से माना जाता है कि शत्रुओं की हार होती है.

  • गाय का दूध मां को अर्पित करने से हर तरह के दुखों से मुक्ति मिलती है.

मंत्र

या देवी सर्वभू‍तेषु मां चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

पिण्डजप्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता।

प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघण्टेति विश्रुता।।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT