Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Zindagani Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Dharma our aadhyatma  Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण शुरु हुआ, जानें ग्रहण का समय व सूतक काल

Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण शुरु हुआ, जानें ग्रहण का समय व सूतक काल

Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण के दिन आपके शहर में सूर्योदय कब होगा और ग्रहण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी.

अंशुल जैन
धर्म और अध्यात्म
Published:
<div class="paragraphs"><p>Surya Grahan 2023</p></div>
i

Surya Grahan 2023

(फोटो- i stock)

advertisement

Surya Grahan 2023: साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण आज लग चुका है, इस सूर्य ग्रहण को हाइब्रिड सूर्य ग्रहण कहा जा रहा है यह कई सालों में एक बार देखने को मिलता है. हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, जिसकी वजह से इसका सूतक काल (surya grahan 2023 in india sutak time) मान्य नहीं होगा लेकिन ग्रहण का प्रभाव देश दुनिया, मानव जीवन समेत पूरी पृथ्वी पर रहेगा. हम बताते हैं सूर्य ग्रहण के दिन आपके शहर में सूर्योदय कब होगा और ग्रहण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी.

Surya Grahan timing: सूर्य ग्रहण का समय

यह ग्रहण सुबह 7 बजकर 4 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर खत्म होगा. इस सूर्य ग्रहण की अवधि 5 घंटे 24 मिनट की होगी. यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल नहीं माना जाएगा. बता दें सूर्य ग्रहण के दौरान सूतक काल ग्रहण के लगने के 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है और ग्रहण की समाप्ति तक रहता है.

अन्य शहरों में सूर्योदय का समय

  • मुंबई सूर्योदय समय - सुबह 6 बजकर 20 मिनट

  • कोलकाता सूर्योदय समय - सुबह 5 बजकर 13 मिनट

  • लखनऊ सूर्योदय समय - सुबह 5 बजकर 38 मिनट

  • पंजाब सूर्योदय समय - सुबह 5 बजकर 38 मिनट

  • हरिद्वार सूर्योदय समय - सुबह 5 बजकर 46 मिनट

  • शिमला सूर्योदय समय - सुबह 5 बजकर 49 मिनट

  • दिल्ली सूर्योदय समय - सुबह 5 बजकर 50 मिनट

  • हरियाणा सूर्योदय समय - सुबह 5 बजकर 52 मिनट

  • चेन्नई सूर्योदय समय - सुबह 5 बजकर 54 मिनट

  • श्रीनगर सूर्योदय समय - सुबह 5 बजकर 54 मिनट

  • बैंगलोर सूर्योदय समय - सुबह 6 बजकर 5 मिनट

  • अहमदाबाद सूर्योदय समय - सुबह 6 बजकर 15 मिनट

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

Surya Grahan visibility: यहां दिख रहा सूर्य ग्रहण

यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. वहीं अन्य देशों की बात करें यह सूर्य ग्रहण चीन, अमेरिका, माइक्रोनेशिया, मलेशिया, फिजी, जापान, समोआ, सोलोमन, सिंगापुर, थाइलैंड, कंबोडिया, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वियतनाम, ताइवान, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण हिंद महासागर और दक्षिण प्रशांत महासागर में दिखाई देगा.

surya grahan kab hota hai: सूर्य ग्रहण कब लगता

सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है, तब चंद्रमा के पीछे सूर्य का बिम्ब कुछ समय के लिए ढक जाता है, इसी घटना को विज्ञान में सूर्य ग्रहण कहा जाता है. पृथ्वी समेत सभी ग्रह सूर्य के चक्कर लगाते हैं और चंद्रमा पृथ्वी का. परिक्रमा लगाने में कभी कभी चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है, जिससे कुछ समय के लिए सूर्य को पृथ्वी पर आने से रोक लेता है, तब इस घटना सूर्य ग्रहण कहा जाता है.

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT