Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Zindagani Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Dharma our aadhyatma  Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Surya Grahan 2022: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, जानें ग्रहण का समय और सूतक काल

Surya Grahan 2022: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, जानें ग्रहण का समय और सूतक काल

Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण की शुरुआत शाम 4 बजकर 29 मिनट से होगी.

क्विंट हिंदी
धर्म और अध्यात्म
Updated:
<div class="paragraphs"><p>Surya Grahan 2022</p></div>
i

Surya Grahan 2022

(फोटो: iStock)

advertisement

Surya Grahan 2022 Date and Time in India: साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण आज लगने जा रहा है. यह सूर्य ग्रहण आंशिक होगा जिसे भारत के अलग-अलग हिस्सों में देखा जा सकेगा. वहीं अन्य देशों की बात करें तो इस ग्रहण को यूरोप, अफ्रीका, उत्तरी हिंदमहासागर, पश्चिमी एशिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान आदि में देखा जा सकता है. सूर्य ग्रहण की शुरुआत शाम 4 बजकर 29 मिनट से होगी, वहीं इस सूर्य ग्रहण की समाप्ति सूर्यास्त के साथ होगी.

हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार, ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य या पूजा-पाठ नहीं किया जाता है. यही वजह है कि ग्रहण के दौरान मंदिर के पट ग्रहण की अवधि तक बंद रहते हैं. बता दें सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा आंशिक या पूर्ण रूप से ढक लेता है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

अलग-अलग शहरों में ग्रहण का समय

  • नई दिल्ली- शाम 04:28 बजे से शाम 05:42 बजे तक

  • बेंगलूरु- शाम 05:12 बजे से शाम 05:56 बजे तक

  • कोलकाता- शाम 04:51 बजे से शाम 05:04 बजे तक

  • मुंबई- शाम 04:49 बजे से शाम 06:09 बजे तक

  • लखनऊ- शाम 04:36 बजे से शाम 05:29 बजे तक

  • हैदराबाद- शाम 04:58 बजे से शाम 05:48 बजे तक

  • भोपाल- शाम 04:42 बजे से शाम 05:47 बजे तक

सूर्य ग्रहण का सूतक काल

सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है. ऐसे में इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल दिवाली की रात करीब ढाई बजे से शुरू हो चुका है. जो कि ग्रहण की समाप्ति तक रहेगा. ऐसे में सूतक काल के दौरान विशेष सावधानी बरतनी होगा.

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

Published: 25 Oct 2022,10:29 AM IST

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT