Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Zindagani Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Dharma our aadhyatma  Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Vivah Panchami 2023 Wishes In Hindi: विवाह पंचमी आज, इन मैसेज, कोट्स से दें शुभकामनाएं

Vivah Panchami 2023 Wishes In Hindi: विवाह पंचमी आज, इन मैसेज, कोट्स से दें शुभकामनाएं

Vivah Panchami 2023: इस दिन लोग भगवान राम और माता सीता का विवाह उत्सव मनाने के साथ बधाई भी देते हैं, ऐसे में आप भी इस शुभ अवसर पर इन मैसेज, कोट्स के जरिए दोस्तों को विवाह पंचमी की शुभकामनाएं दे सकते.

अंशुल जैन
धर्म और अध्यात्म
Published:
<div class="paragraphs"><p>Vivah Panchami 2023</p></div>
i

Vivah Panchami 2023

(फोटो-ट्विटर)

advertisement

Vivah Panchami 2023 Wishes Quotes In Hindi: हिंदू धर्म में विवाह पंचमी का विशेष महत्व होता, पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को भगवान राम एवं देवी सीता का विवाह हुआ था इसलिये इस दिन को राम और सीता के विवाह की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है. इस दिन लोग घरों में भगवान राम व माता सीता का विधि-विधान से पूजा करते हैं. इस साल विवाह पंचमी 17 दिसंबर 2023 रविवार के दिन पड़ रही हैं.

इस दिन लोग भगवान राम और माता सीता का विवाह उत्सव मनाने के साथ बधाई भी देते हैं, ऐसे में आप भी इस शुभ अवसर पर इन मैसेज, कोट्स, और इमेजेस के जरिए दोस्तों और प्रियजनों को विवाह पंचमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Vivah Panchami Messages Wishes SMS Shayari Status Quotes In Hindi

1. सिय राम मय सब जग जानी,

करहु प्रणाम जोरी जुग पानी

आप सभी को मेरीओर से विवाह पंचमी की शुभकामनाएं

2. सीता राम चरित अति पावन

मधुर सरस अरु अति मनभावन

पुनि पुनि कितनेहू सुने सुनाये

हिय की प्यास बुझत न बुझाये

विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

3. गरज उठे गगन सारा,

समुद्र छोड़ें अपना किनारा,

हिल जाए जहान सारा,

जब गूंजे जय श्री राम का नारा

सिया वर रामचंद्र की जय विवाह पंचमी की ढेरों शुभकामनाएं

4. राम जिनका नाम है, अयोध्या जिनका धाम है,

ऐसे रघुनंदन को, हमारा प्रणाम है,

आपको और आपके परिवार को जय सियाराम

विवाह पंचमी की कोटि कोटि मंगल कामनाएं

5. मंगल भवन अमंगल हारी, द्रवहु सो दशरथ अजिर बिहारी,

राम सिया राम, सिया राम जय जय राम

आप सभी को मेरी और से विवाह पंचमी की शुभकामनाएं

6. भगवान राम और माता सीता आपके जीवन के सभी विघ्न हर लें और आपके जीवन में खुशियों और सेहत की रौशनी दें

आपको विवाह पंचमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं

7. विवाह पंचमी पर आपके सभी कष्ट दूर हो जाएं,

आप अपनों के करीब और सेहत से अमीर हो जाएं.

विवाह पंचम की हार्दिक शुभकामनाएं

8. जिनके मन में सिया राम है

भाग्य में उसके बैकुंठ धाम हैं

उनके चरणों में जिसने जीवन वार दिया

संसार में उसका कल्याण हैं

विवाह पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT