Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Zindagani Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Dharma our aadhyatma  Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा और बड़ा मंगल कब?, जानें महत्व, मुहूर्त व विधि

Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा और बड़ा मंगल कब?, जानें महत्व, मुहूर्त व विधि

Ganga Dussehra: गंगा दशहरा के दिन पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगानी चाहिए.

अंशुल जैन
धर्म और अध्यात्म
Published:
<div class="paragraphs"><p>Ganga Dussehra 2023</p></div>
i

Ganga Dussehra 2023

(फोटो: PTI)

advertisement

Ganga Dussehra 2023 Date and Timing: हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा मनाया जाएगा जो कि 31 मई के दिन पड़ रहा हैं. इस दिन हिंदुओं की पवित्र नदी मां गंगा का पूजन किया जाता है और गंगा में स्नान करने का भी विधान है. इस साल खास बात यें हैं कि इसी दिन बड़ा मंगल (Bada Mangal) भी पड़ा है, बड़ा मंगल के दिन बजरंगबली (Bajrangbali) की पूजा की जाती है.

गंगा दशहरा का महत्व

मान्यता हैं गंगा दशहरा के दिन ही भोलेनाथ की जटाओं से निकलकर गंगा मां ने धरती पर अवतरण किया था. गंगा अवतरण के इस दिन को ही गंगा दशहरा के नाम से जाना जाता है. इस दिन मां गंगा (Ganga Ma) के साथ-साथ भगवान शिव, सूर्य देव, ब्रह्म देव, हिमालय पर्वत और राजा भागीरथी की भी पूजा की जाती है.

बड़ा मंगल का महत्व

गंगा दशहरा के दिन इस बार साल का आखिरी बड़ा मंगल पड़ा है, जिसके चलते इस दिन बजरंगबली की विशेष पूजा की जाएगी. मान्यतानुसार इस दिन उपवास और पूजा आदि करने पर भक्तों को विशेष फल प्राप्त होगा. इसके अतिरिक्त दान कार्य भी इस दिन शुभ माना जाता है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

Ganga Dussehra 2023 Shubh Muhurat: गंगा दशहरा शुभ मुहूर्त

  • गंगा दशहरा मंगलवार, 30 मई, 2023 को मनाया जाएगा.

  • दशमी तिथि प्रारम्भ - मई 29, 2023 को 11:49 ए एम बजे से

  • दशमी तिथि समाप्त - मई 30, 2023 को 01:07 पी एम बजे तक

  • हस्त नक्षत्र प्रारम्भ - मई 30, 2023 को 04:29 ए एम बजे

  • हस्त नक्षत्र समाप्त - मई 31, 2023 को 06:00 ए एम बजे

  • व्यतीपात योग प्रारम्भ - मई 30, 2023 को 08:55 पी एम बजे

  • व्यतीपात योग समाप्त - मई 31, 2023 को 08:15 पी एम बजे

Ganga Dussehra 2023 Pujan Vidhi: गंगा दशहरा पूजन विधि

  • गंगा दशहरा के दिन पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगानी चाहिए.

  • स्नान करते समय ऊँ नमः शिवायै नारायण्यै दशहरायै गंगायै नमः’ मंत्र का जाप करें.

  • गंगा स्नान के बाद ‘ऊँ नमः शिवायै नारायण्यै दशहरायै गंगायै स्वाहा’ मंत्र का जाप करते हुए हवन करें.

  • गंगा दशहरा के दिन गरीब और जरूरमंद लोगों को दान करना काफी शुभ माना जाता है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT