ADVERTISEMENT

इनकम टैक्स की नई ई-फाइलिंग वेबसाइट, टैक्सपेयर के काम की 10 बातें

ई-फाइलिंग से जुड़ा मोबाइल एप 18 जून को शुरू किया जाएगा

Updated
<div class="paragraphs"><p>इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख बढ़ी</p></div>
i

टैक्सपेयर के लिए टैक्स फाइलिंग की प्रक्रिया और आसान बनाने के उद्देश्य से तैयार किए गए ई-फाइलिंग पोर्टल को टैक्स विभाग 7 जून को लॉन्च करने वाला है. इस नई वेबसाइट में इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की प्रक्रिया में कई सारे नए फीचर्स जोड़े गए हैं.

ADVERTISEMENT
वित्त मंत्रालय की तरफ से आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि- इनकम टैक्स विभाग 7 जून को एक नए ई-फाइलिंग पोर्टल को लॉन्च कर रहा है- www.incometax.gov.in. इससे टैक्सपेयर्स को ज्यादा सुविधा और आधुनिक अनुभव मिलेगा.

जानिए इनकम टैक्स विभाग के इस पोर्टल के बारे में 10 बड़ी बातें-

  1. 7 जून से नई ई-फाइलिंग लिंक- www.incometax.gov.in - मौजूदा हाइपरलिंक "http://existing www.incometaxindiaefiling.gov.in" की जगह ले लेगी.

  2. नया इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल इनकम टैक्स रिटर्न के तत्काल प्रोसेसिंग पर काम करता है ताकि टैक्सपेयर्स का तेजी से रिफंड जनरेट हो.

  3. टैक्सपेयर के फॉलोअप एक्शन, सभी इंटरेक्शन और अपलोड के सभी एक्शन एक ही डेशबोर्ड पर दिखेंगे.

  4. ITR प्रिपरेशन सॉफ्टवेयर पूरी तरह से मुफ्त रहेगा, इसके साथ इंटरेक्टिव सवाल भी रहेंगे.

  5. टैक्सपेयर्स के लिए ITRs 1, 4 (ऑनलाइन, ऑफलाइन) और ITR 2 (ऑफलाइन) के लिए मुफ्त में ITR प्रिपरेशन सॉफ्टवेयर मिलेगा.

  6. ITRs 3, 5, 6, 7 की तैयारी के लिए सॉफ्टवेयर जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा.

  7. टैक्सपेयर्स प्रोएक्टिव तरीके से अपना प्रोफाइल अपडेट कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें अपनी सैलरी, हाउस प्रॉपर्टी, बिजनेस या व्यवसाय बताना होगा जिसका इस्तेमाल ITR की प्रीफाइलिंग में हो सकेगा.

  8. नए पोर्टल के साथ टैक्सपेयर्स को एक खास सुविधा मिलेगी जो उनके अनुभव को खास बनाएगी. इनकम टैक्स विभाग ने नए पोर्टल के साथ कॉल सेंटर सुविधा शुरू की है, ताकि टैक्सपेयर्स के सवालों का जवाब दिया जा सके.

  9. ई-फाइलिंग से जुड़ा मोबाइल एप 18 जून को शुरू किया जाएगा.

  10. TDS और SFT स्टेटमेंट, सैलरी इनकम, ब्याज, डिविडेंड और कैपिटल गेन्स के साथ प्री-फाइलिंग 30 जून 2021 तक उपलब्ध होगी.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 
ADVERTISEMENT
क्विंट हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

120,000 से अधिक ग्राहक जुड़ें!
ADVERTISEMENT