SBI ने कर्ज पर ब्याज दरें घटाईं, लेकिन डिपॉजिट दरों में भी कटौती

SBI का त्यौहारों के पहले लोगों के लिए तोहफा

Published
SBI
i

सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने त्योहारी मौसम शुरू होने से पहले 9 सितंबर को अलग-अलग अवधि के कर्ज की ब्याज दर में 0.10 प्रतिशत की और कटौती की घोषणा की है. एसबीआई की ओर से चालू वित्त वर्ष के दौरान ब्याज दर में यह तीसरी कटौती होगी. कर्ज की ब्याज दरों में ताजा कटौती 10 सितंबर से प्रभावी होगी.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कहा है कि एक साल के लिये कर्ज की मार्जिनल कॉस्ट लैंडिंग रेट (एमसीएलआर) ब्याज दर ताजा कटौती के बाद घटकर 8.15 परसेंट रह जायेगी. पहले ये 8.25 परसेंट थी.

बैंक की ज्यादातर ब्याज दरें इसी दर से जुड़ी रहतीं हैं. इससे पहले यह दर 8.25 प्रतिशत रही है. बैंक ने इसके साथ ही अपनी खुदरा सावधि जमा पर भी ब्याज दर में 0.20 से 0.25 प्रतिशत तक की कटौती की है.

टर्म डिपॉजिट पर घटाया ब्याज

एकमुश्त बड़ी राशि की टर्म डिपॉजिट पर की ब्याज दर में 0.10 से लेकर 0.20 प्रतिशत तक की कटौती की है. जमा पर ये कटौतियां भी मंगलवार से प्रभावी होंगी. बैंक ने कहा है कि घटती ब्याज दरों के मौजूदा चलते बैंक के पास लिक्विडिटी पर्याप्त है. इसलिए डिपॉजिट पर दरें बढ़ानी पड़ रही हैं. पिछले 2 महीनों में फिक्स डिपॉजिट पर ये तीसरी कटौती है.

SBI खत्म करेगा डेबिट कार्ड

देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई जल्द ही डेबिट कार्ड खत्म कर सकता है. अगर बैंक की योजना सफल रही तो इसके बैंकिंग सिस्टम से डेबिट कार्ड रीप्लेस हो सकते हैं. बैंक ने अपना पेमेंट सॉल्यूशन योनो पेश करके इस दिशा में कदम उठाया है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

क्विंट हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

120,000 से अधिक ग्राहक जुड़ें!