ADVERTISEMENT

NDA की बैठक खत्म, नीतीश बोले- 15 नवंबर को लिया जाएगा आगे का फैसला

एनडीए गठबंधन में 74 सीटों के साथ बीजेपी ने जहां जोरदार प्रदर्शन किया है वहीं जेडीयू का स्ट्राइक रेट कहीं कम रहा

नीतीश कुमार ने पहली बार बिहार चुनाव नतीजों पर दी प्रतिक्रिया
i

बिहार में एनडीए की जीत के बाद नीतीश कुमार के घर पर शुक्रवार को एनडीए नेताओं की बैठक हुई. कयास लगाए जा रहे थे कि इस बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. खुद नीतीश कुमार ने बैठक खत्म होन के बाद मीडिया से कहा कि, 15 नवंबर को विधायक दल की बैठक होगी और उसमें आगे का फैसला लिया जाएगा. बता दें कि नीतीश कुमार ने सीएम पद को लेकर कहा है कि इसका फैसला एनडीए की बैठक में ही होगा. लेकिन अब विधायक दल की बैठक के बाद ही कुछ साफ हो पाएगा.

बता दें कि इस चुनाव में बीजेपी को जहां 74 मिली हैं , वहीं नीतीश कुमार की जेडीयू को सिर्फ 43 सीटें ही मिलीं. जेडीयू की कम सीटें आने पर बीजेपी के अंदरखाने सीएम पद की मांग उठने लगी थी बुधवार को पीएम मोदी ने साफ कर दिया था कि नीतीश के नेतृत्व में ही बिहार में सरकार बनेगी. मोदी के ऐलान के बाद अब ये बात साफ है कि एनडीए में मुख्यमंत्री पद के लिए कोई पेंच नहीं फंसा है और एनडीए सरकार नीतीश कुमार के ही नेतृत्व में काम करने जा रही है.

एनडीए गठबंधन में 74 सीटों के साथ बीजेपी ने जहां जोरदार प्रदर्शन किया है वहीं जेडीयू का स्ट्राइक रेट कहीं कम रहा और बमुश्किल 43 सीटें ही पार्टी जीत सकी है. पार्टी का स्ट्राइक रेट बीजेपी की तुलना में खराब रहा, पिछले साल की तुलना में परफॉर्मेंस भी सही नहीं रहा. ऐसे में जब पत्रकारों ने नीतीश कुमार से पूछा कि आखिर कमी रह गई तो नीतीश कुमार ने इशारों- इशारों में विपक्ष की घोषणाओं के बारे में कहा कि 'कुछ लोगों ने दुष्प्रचार किया, बिना मतलब के प्रचार में कई लोग सफल रहे.'

ये भी पढ़ें- कौन बनेगा CM? सवाल पर नीतीश-कोई दावा नहीं कर रहा,NDA ही लेगा फैसला

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

ADVERTISEMENT
Published: 
ADVERTISEMENT
क्विंट हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

120,000 से अधिक ग्राहक जुड़ें!
ADVERTISEMENT