ADVERTISEMENT

जनता का फैसला महागठबंधन के साथ,EC का नतीजा NDA के पक्ष में-तेजस्वी

बिहार में महागठबंधन की हार के बाद गुरुवार को अहम बैठक हुई

जनता का फैसला महागठबंधन के साथ,EC का नतीजा NDA के पक्ष में-तेजस्वी

बिहार में महागठबंधन की हार के बाद गुरुवार को अहम बैठक हुई, जिसके बाद तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बिहार की जनता हमारे साथ हैं. उन्होंने कहा कि जनता का फैसला महागठबंधन के पक्ष में है, वहीं चुनाव आयोग का नतीजा एनडीए के पक्ष में गया है. 2015 में भी हमारे पक्ष में फैसला आया था, लेकिन बीजेपी चोर दरवाजे से सरकार में आ गई थी.

मैं नतमस्तक होकर बिहार की जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं. जनता ने अपना फैसला सुनाया और चुनाव आयोग ने अपना नतीजा सुनाया, जनता का फैसला महागठबंधन के पक्ष में है, लेकिन चुनाव आयोग का नतीजा एनडीए के पक्ष में है.
: तेजस्वी यादव, राष्ट्रीय जनता दल
इस चुनाव में प्रधानमंत्री से लेकर बड़े-बड़े मंत्रियों ने हमारे परिवार को उल्टा सीधा कहा, लेकिन हमने उसे भी आशीष वचन की तरह लिया.

बता दें कि आज आरजेडी विधायक दल की बैठक तेजस्वी यादव जी को विधायक दल का नेता चुना गया. नतीजों से पहले तमाम एग्जिट पोल महागठबंधन की जीत का इशारा कर रहे थे, लेकिन नतीजे एनडीए के पक्ष में आए. और एक बार फिर बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीतीश 16 नवंबर को सीएम पद की शपथ ले सकते हैं. इस बार के चुनाव में जेडीयू की सीटें बीजेपी के मुकाबले कम आई हैं, लेकिन एनडीए ने नीतीश के नाम पर ही मुहर लगाई.

ये भी पढ़ें- नीतीश कुमार 16 नवंबर को ले सकते हैं सीएम पद की शपथ

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
क्विंट हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

120,000 से अधिक ग्राहक जुड़ें!
ADVERTISEMENT