बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार की सरकार बन गई है. नीतीश ने सातवीं बार सीएम पद की शपथ ली. तो वहीं रेणु देवी ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली, इसी के साथ वो बिहार की पहली महिला डिप्टी सीएम बन गई हैं. रविवार को बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक में प्रसाद को नेता और रेणु देवी को उपनेता चुना गया था.
कौन हैं रेणु देवी
रेणु देवी बिहार की बेतिया सीट से BJP की विधायक हैं. उन्होंने कांग्रेस के मदन मोहन तिवारी को 18 हजार वोटों से हराकर चुनाव जीता है. वो इससे पहले भी बिहार सरकार में मंत्री रह चुकी हैं. रेणु देवी बिहार की डिप्टी सीएम बनने वाली बिहार की पहली महिला हैं. रेणु देवी पहली बार 2000 में एएमएलए बनी थीं. 2005 और 2010 में भी विधायक बनीं, हालांकि 2015 के चुनाव में वो कांग्रेस उम्मीदवार से हार गई थीं, लेकिन 2020 में एक बार जीतकर आई हैं. इस विधानसभा क्षेत्र से वो पांचवीं बार प्रतिनिधित्व करते हुए विधायक चुनी गईं.
अति पिछड़े समुदाय से हैं रेणु देवी
रेणु देवी बिहार के अति पिछड़ा समुदाय नोनिया जाति से हैं. उनको डिप्टी सीएम बनाने की एक बड़ी वजह ये भी मानी जा रही है कि वो पिछड़े समुदाय से आती हैं, तो पार्टी इस समुदाय को भी भरोसे में लेना चाहती है. वहीं रेणु का महिला होना भी पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. वो बिहार की पहली महिला डिप्टी सीएम बन गई है.
रेणु देवी ने आरएसएस से जुड़े संगठन दुर्गा वाहिनी से अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था. बिहार प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं.
इस बार बिहार चुनाव में एनडीए को 125 सीटें मिली हैं, जिनमें सबसे ज्यादा बीजेपी को 74 सीटें मिली हैं. वहीं, जेडीयू को 43, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा को चार और विकास इंसाफ पार्टी को चार सीटें मिली हैं. ऐसे में उनकी संख्या के हिसाब से मंत्री पद मिलेगा.
ये भी पढ़ें- बिहार: शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होंगे तेजस्वी,RJD ने किया बहिष्कार
(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)
