ADVERTISEMENTREMOVE AD

प्रियंका और करण का याराना: कॉफी विद करण तो बस है बहाना!

करण के कॉफी विद करण की अब तक की सबसे बेस्ट काफी प्रियंका के नाम रही

story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

करण जौहर और प्रियंका चोपड़ा की दोस्ती काफी पुरानी है ये बात किसी से भी छुपी नहीं है. करण और प्रियंका दोनों ही अपनी प्रोफेशनल जिंदगी में काफी अच्छा काम कर रहे हैं. एक तरफ जिधर प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से हॉलीवुड पहुंच गई है वहीं दूसरी तरफ करण जौहर हिट फिल्म देने के बाद अब सलमान और अक्षय के साथ एक जॉइंट प्रोडक्शन पर काम कर रहे हैं.

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा करण जौहर के टॉक शो पर नजर आईं और दोनों के बीच की बात चीत से ऐसा लग रहा था मानो पुराने दोस्त काफी लंबे समय के बाद एक साथ मिल रहे हैं. दोनों की बात में ‘अच्छा’, ‘अरे’ और ‘ना’ जैसे शब्द ज्यादा और बातें कम नजर आईं.

शो पर प्रियंका ने करण से काफी बातें की. उनहोंने अपनी शुरुआती दौर से लेकर अपने आज तक की पूरी काहानी बता दी. लेकिन करण को तो आप जानते ही हैं. करण ने जब प्रियंका से पूछा कि वो दीपिका के बारे में क्या सोचती हैं तो प्रियंका ने कहा की उन्हें गर्व महसुस होता है की भारत का टैलेंट इंटरनेशनल लेवल पर पहचाना जा रहा है.

बेहतरीन पल: करण और प्रियंका के कॉफी शॉटस

सबसे मजेदार पार्ट रहा काफी शॉट का. करण ने प्रियंका को कुछ मजेदार सवाल पूछे और करण को जवाब भी मजेदार ही मिले. जैसे ड्रिंक करने के बाद क्या अपने एक्स को किस किया है, या क्या कभी आपको किसी ने चीट किया है. और तो और प्रियंका से भारत के तीन प्रधान मंत्रियों के भी नाम पूछे गये. जिसका जवाब प्रियंका ने कैसे दिया आप खुद ही देख लिजिए.

खैर कुल मिलाकर करण की ये कॉफी अबतक इस सिजन की सबसे मजेदार कॉफी रही. देखें पूरा एपिसोड यहां.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×