छठ से पहले आम्रपाली दुबे का नया गाना रिलीज, देखें ये वीडियो

छठ पूजा के मौके पर अब आम्रपाली दुबे का नया लोगों के बीच पॉपुलर हो रहा है.

Published
Aamrapali Dubey Chhath Puja Video New Song.
i

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों में जगह बना ली है. जबरदस्त पॉपुलैरिटी के चलते ही आम्रपाली का कोई भी वीडियो या गाना सोशल मीडिया पर छा जाता है. छठ पूजा के मौके पर अब आम्रपाली दुबे का नया लोगों के बीच पॉपुलर हो रहा है. वीडियो में वह छठ पूजा करती दिख रही हैं.

आम्रपाली के नए गाने के बोल हैं- 'छठी मईया व्रतिया सफल करिहा'. दरअसल दिवाली की तरह ही छठ पूजा की देश के कुछ राज्यों में धूम होती है. छठ पूजा का त्योहार दिवाली के छह दिन बाद आता है. खास तौर पर छठ पूजा को नार्थ इंडिया में सेलिब्रेट करते हैं.

आम्रपाली दुबे के नए गाने को मिले इतने व्यूज

आम्रपाली दुबे के नए गाने छठी मईया व्रत सफल करिहा को 19 अक्टूबर को रिलीज किया गया है. वीडियो को यू-ट्यूब चैनल एसआरके म्यूजिक ने शेयर किया है. गाने को अबतक 88 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल गए हैं. वहीं व्यूज का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है.

आम्रपाली की हो रही तारीफ

वीडियो में आम्रपाली दुबे येलो रंग की साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस का ट्रेडिशनल लुक लोगों को पसंद आ रहा है. खास बात यह है कि गाने में आम्रपाली दुबे ने आवाज दी है. फैंस कमेंट बॉक्स में आम्रपाली के सिंगिंग की भी तारीफ कर रहे हैं.

गाने को किसने लिखा?

छठी मईया व्रतिया सफल करिहा गाने को प्यारेलाल यादव ने लिखा है, जबकि म्यूजिक को कंपोज किया है-ओम झा ने. वहीं गाने को आवाज खुद आम्रपाली दुबे ने दी है.

बता दें कि इस साल छठ पूजा का त्योहार 2 नवंबर को पड़ रहा है. इस दिन भगवान सूर्य के साथ छठ माता की पूजा की जाती है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

क्विंट हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

120,000 से अधिक ग्राहक जुड़ें!