Amrapali Dubey ने फैंस को दिया छठ पर ये तोहफा, हो रही जमकर तारीफ

येलो कलर की साड़ी में नजर आ रहीं आम्रपाली इस गाने को गाते हुए इंजॉय भी कर रही हैं.ृ

Published
Chhath Songs 2019: छठ के मौके पर आम्रपाली दुबे का नया गाना रिलीज
i

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने छठ पर्व पर फैंस को तोहफा दिया है. छठ पर आम्रपाली का नया भोजपुरी गाना ‘अरघ के बेर न करी अबेर’ रिलीज हो गया है. गाने में छठ पूजा का त्योहार दिखाया गया है. जहां स्टूडियो में आम्रपाली इस गाने को गा रही हैं, तो वहीं वीडियो में लोग छठ का त्योहार सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं.

येलो कलर की साड़ी में नजर आ रहीं आम्रपाली इस गाने को गाते हुए इंजॉय भी कर रही हैं. गाने में उनका लुक और अंदाज देखने लायक है. छठ पर भोजपुरी भक्ति गीत को आम्रपाली के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल आम्रपाली दुबे ऑफिशियल पर रिलीज किया गया है. गाने को आम्रपाली दुबे ने अपनी आवाज दी है.

दिवाली के दिन आम्रपाली ने रिकॉर्ड किया गाना

आम्रपाली दुबे ने दिवाली के मौके पर अपने फैंस को नए गाने की जानकारी दी थी. आम्रपाली ने एक वीडियो शेयर कर कैप्शन लिखा था- हैप्पी दिवाली, दिवाली वाले दिन भी काम कर रही हूं. नया गाना जल्द ही रिलीज होने वाला है. वीडियो में आम्रपाली रिकॉडिंग रूम में नजर आ रही हैं.

सोशल मीडिया रिएक्शन

गाने को 30 अक्टूबर को रिलीज किया गया था. गाने को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं और अपना रिएक्शन कमेंट बॉक्स में दे रहे हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- आम्रपाली दुबे जी यह छठ पूजा का बेस्ट गाना है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- बहुत खूब मैम, लाजवाब काबिलेतारीफ. वहीं तमाम यूजर्स एक्ट्रेस के सिंगिंग की तारीफ कर रहे हैं.

आम्रपाली दुबे के फॉलोवर्स

आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. अपने फैंस के लिए अक्सर वह तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती हैं. आम्रपाली दुबे को इंस्टाग्राम पर 7 लाख 90 हजार से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं, जबकि वह केवल 452 लोगों को ही फॉलो करती हैं. वहीं, टिक-टॉक पर आम्रपाली के करीब 20 लाख फॉलोवर्स हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

क्विंट हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

120,000 से अधिक ग्राहक जुड़ें!