Amrapali Dubey के इस छठ गाने की धूम, मिले 10 करोड़ से ज्यादा व्यूज

गाने को अब तक करोड़ों की संख्या में व्यूज मिल गए हैं और यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है.

Updated
Amrapali Dubey Bhojpuri Song: आम्रपाली दुबे का नया गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है.
i

भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) का नया गाना यू-ट्यूब पर धूम मचा रहा है. छठ के मौके पर रिलीज हुए आम्रपाली दुबे के इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. गाने में वह ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं.

आम्रपाली दुबे को भोजपुरी सिनेमा के यू-ट्यूब की 'क्वीन' भी कहा जाता है. एक बार फिर से उन्होंने अपने नए गाने से इस बात को साबित कर दिया है. गाने को अब तक करोड़ों की तादाद में व्यूज मिल गए हैं. यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है.

Aamrapali Dubey’s Chhath Bhojpuri Song

गाने को मिल गए 10 करोड़ से ज्‍यादा व्यूज

भोजपुरी गाने 'घरे घरे होत छठी मइया के व्रतिया' (Ghare Ghare Hota Chhathi Maai Ke Varatiya) में आम्रपाली दुबे छठ पूजा का त्योहार सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रही हैं. गाने को 10 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिल गए हैं. गाने को एसआरके म्यूजिक नाम के यू-ट्यूब चैनल ने शेयर किया है. गाने को 26 हजार लाइक मिले हैं और कमेंट की संख्या हजारों में हैं.

सोशल मीडिया यूजर्स रिएक्शन

आम्रपाली दुबे के लुक और एक्टिंग की तारीफ सोशल मीडिया यूजर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि कौन-कौन आम्रपाली के छठी मइया का गाना सुन रहा है. वहीं एक यूजर ने लिखा कि यह छठी मइया का बेस्ट सॉन्ग है. कई यूजर ने लिखा कि आम्रपाली दुबे ने गाने में अच्छी एक्टिंग की है. सास-बहू की जोड़ी जम रही है.

छठ के मौके पर भोजपुरी गानों की धूम

छठ का त्योहार पास है. ऐसे में सोशल मीडिया पर कई छठ पूजा के गाने धूम मचा रहे हैं. लोग छठ के मौके पर भोजपुरी स्टार के गाने सुनना पसंद करते हैं. आम्रपाली दुबे के अलावा रानी चटर्जी, निरहुआ और पवन सिंह के गाने भी लोगों को पसंद आते है. इस साल छठ का त्योहार 1 नवंबर से 3 नवंबर तक है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 
क्विंट हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

120,000 से अधिक ग्राहक जुड़ें!